अपडेटेड 24 June 2025 at 14:54 IST
VIRAL: बन-ठनकर सांप पकड़ने पहुंची लड़की, 'घोड़ा पछाड़' को दबोचकर डिब्बे में किया बंद; हक्के-बक्के रह गए लोग... करोड़ों लोगों ने देखा VIDEO
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ग्लैमरस स्नेक कैचर का वीडियो छा गया है। वीडियो में लड़की को सांप को ऐसे पकड़ते देखा जा सकता है मानो वो एक रस्सी हो। उसके चेहरे पर जरा भी डर नजर नहीं है। इस दौरान उसका अंदाज किसी मॉडल से कम नहीं लग रहा।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Viral Video: सांप एक ऐसा जीव है, जिसे देखकर अच्छे-अच्छों की चीख निकल जाती है। आमतौर पर सांप पकड़ने वाले लोग काफी तगड़े और खुर्राट माने जाते हैं, जिनका लुक भी अक्सर डरावना होता है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ग्लैमरस स्नेक कैचर का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की फुल मेकअप में, स्टाइलिश कपड़े पहने बड़े ही कॉन्फिडेंस से सांप को पकड़ती और उसे डिब्बे में बंद करती नजर आ रही है। वीडियो देख कई लोग चौंक गए। किसी ने लड़की के कॉन्फिडेंस की तारीफ की, तो कुछ लोग मजे भी लेते नजर आए।
वीडियो में नजर आ रही लड़की का नाम साइबा बताया जा रहा है, जो 21 साल की है। उसे मॉडलिंग पसंद है और साथ ही जानवरों से प्यार भी है। इसलिए वो सोशल मीडिया पर साइबा ग्लमैरस स्नेक कैचर बन गई है।
सांप को मिनटों में पकड़ा
इंस्टाग्राम पर साइबा ने हाल ही में सांप पकड़ते हुए अपना वीडियो अपनी शेयर किया, जिसे अबतक 110 मिलियन व्यूज मिले हैं। वीडियो में सांप को ऐसे पकड़ती नजर आ रही हैं, जैसे वो कोई सांप नहीं बल्कि एक रस्सी हो। जानकारी के अनुसार
लड़की का अंदाज देख हैरत में लोग
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की एक मकान में पहुंचती है, जहां काम कर रहा है। यहां प्लास्टिक के टबों के नीचे एक सांप छिपा हुआ होता है। साइबा टब हटाती हैं और बड़ी ही बहादुरी से सांप को पकड़कर डिब्बे में बंद करती हैं फिर खुले खेत में जाकर छोड़ देती हैं। इस दौरान उसके चेहरे पर जरा भी खौफ नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है मानो यह उसका हर दिन का काम हो। उसका अंदाज एक प्रोफेशनल स्नेक कैचर की तरह लग रहा है। साथ ही साथ साइबा का सांप पकड़ते हुए स्टाइल भी लोगों को पसंद आ रहा है।
Advertisement
जानकारी के अनुसार ये एक 'घोड़ा पछाड़' सांप, जिसे धामन या रैटस्नेक भी कहा जाता है। ये भारत में पाया जाने वाला एक आम, गैर-विषैला सांप है।
सोशल मीडिया पर साइबा का सांप पकड़ने का यह वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। कमेंट सेक्शन में लोग वीडियो देख अलग-अलग रिएक्शंस देते नजर आ रहे हैं। कोई साइबा की तारीफ कर रहा है, तो किसी ने वीडियो पर मजे भी लिए।
Advertisement
लोग लेने लगे वीडियो पर मजे
एक यूजर ने लिखा, "बहादुर लड़की।" दूसरे यूजर ने कहा, "पिछले जन्म में दोनों दोस्त थे।" तीसरे यूजर ने लिखा, "नागिन ही नागिन को पकड़ सकती है।" एक और यूजर ने लिखा, "इच्छाधारी नागिन है ये।"
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 24 June 2025 at 14:54 IST