चेहरे पर मुस्कान, आंखों में गर्व... जब फ्लाइट में एयर होस्टेज बिटिया ने पैर छुकर माता-पिता का किया वेलकम, दिल छू रहा प्यारा VIDEO
Viral Video: बेटी की आंखों में सम्मान था और माता-पिता की आंखों में गर्व... फ्लाइट में लीड केबिन क्रू के माता-पिता का स्वागत करने का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो लोगों का दिल छू रहा है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: बच्चे के जन्म से लेकर उसकी परवरिश, पढ़ाई-लिखाई और बड़े होने तक... माता-पिता हर मोड़ पर न जाने कितनी कुर्बानियां देते हैं। वे अपने सपनों को भी पीछे छोड़ देते हैं, जिससे उनका बच्चे उड़ान भर सकें। जब वही बच्चा सफलता की ऊंचाइयों को छूता है, तो उसके माता-पिता की आंखों में गर्व के आंसू और दिल में असीम खुशी होती है। ऐसा ही एक दिल छू लेने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में माता-पिता सीना चौड़ा करते हुए उस फ्लाइट में चढ़ते हैं, जिसमें उनकी बिटिया लीड केबिन क्रू थी।
बेटी ने भी अपने माता-पिता का पैर छूते हुए फ्लाइट स्वागत किया और इसे अपनी ‘ड्रीम फ्लाइट’ बताया। ये प्यारा सा मोमेंट सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।
बेटी ने यूं किया माता-पिता का स्वागत
वीडियो के एक फ्लाइट का है, जिसमें लड़की जो लीड केबिन क्रू होती है, वो अपने पेरेंट्स का वेलकम करती है। जैसे ही माता-पिता फ्लाइट में चढ़े, अपनी बेटी को फ्लाइट की लीड केबिन क्रू के रूप में देखकर उनके चेहरे पर प्यारी मुस्कान आ गई।
इंस्टाग्राम पर वीडियो को इंडिगो एयरलाइंस की एयर होस्टेस परमिता रॉय ने शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे ही परमिता के पेरेंट्स फ्लाइट में चढ़ते हैं तो मुस्कुराते हुए वो उनका स्वागत करती है। फिर पैर झुककर दोनों का आशीर्वाद लेती हैं। माता-पिता भी बेटी को फ्लाइट में देख प्राउड फील कर रहे होते हैं।
Advertisement
बोलीं- ये मेरी ड्रीम फ्लाइट थी…
वीडियो शेयर कर परमिता ने लिखा, "एक लीड केबिन क्रू के रूप में अपने माता-पिता को सरप्राइज दिया। वो पल, जिन्हें मैं हमेशा संजो कर रखूंगी। ड्रीम फ्लाइट।"
सोशल मीडिया यूजर्स ने लुटाया प्यार
सोशल मीडिया पर यह प्यारा-सा वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को 9 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं ढेरों लोगों ने वीडियो पर कमेंट करते हुए प्यार भी लुटाया। एक यूजर ने लिखा, "अंकल-आंटी का गर्व उनकी आंखों में दिख रहा है।" दूसरे यूजर ने कहा, "और इसे हम माता-पिता के नाम को आसमान तक ले जाना कहते हैं। उन्हें आप पर बहुत गर्व है। धन्य रहें, सेफ रहें, चमकते रहें, मुस्कुराते रहें।" तीसरे यूजर ने लिखा, "संस्कार।" एक और यूजर ने कमेंट में लिखा, "बहुत ही प्यारा मोमेंट है।"