शर्मनाक! खचाखच भरी बस में लड़की से की छेड़छाड़, हाथ झटकने के बाद भी नहीं माना लफंगा; VIRAL VIDEO देख भड़के लोग

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें खचाखच भरी बस में एक लफंगा लड़की से छेड़छाड़ करता नजर आ रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चलती डीटीसी (DTC) बस में भीड़ का फायदा उठाकर एक युवक ने महिला के साथ सरेआम छेड़खानी की। वो महिला को लगातार गलत नीयत से छूता रहा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला डीटीसी बस में सफर कर रही है। भीड़ की आड़ में युवक महिला को गलत तरीके से छूता नजर आ रहा है। इस दौरान महिला बेहद डरी और सहमी हुई नजर आई। उसके चेहरे पर खौफ और बेबसी का भाव साफ देखा जा सकता है। इसके बावजूद महिला ने कई बार आरोपी का हाथ झटक कर उसे हटाने की कोशिश की, लेकिन युवक की ढिठाई इस कदर थी कि वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

CCTV कैमरे और फ्री टिकट के बावजूद छेड़छाड़

इस दौरान का वीडियो मौके पर मौजूद किसी शख्स ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसे @india.civiclens नामक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा है, 'ये एक बहुत बड़ी विफलता है कि देश की राजधानी में-जहां की मुख्यमंत्री एक महिला हैं, वहां इस तरह खुलेआम उत्पीड़न हो रहा है। बड़े पैमाने पर प्रचारित CCTV कैमरों, मुफ्त टिकटों के बावजूद दिन-दहाड़े महिलाओं को लगातार मनचलों और अपराधियों के खतरे का सामना करना पड़ रहा है।'

लफंगे के खिलाफ उठी कार्रवाई की मांग

वीडियो के कैप्शन में आगे लिखा है, 'अगर मुफ्त पब्लिक ट्रांसपोर्ट की कीमत किसी महिला की सुरक्षा, सम्मान और मानसिक सदमे के तौर पर चुकानी पड़े, तो यह सुविधा पूरी तरह बेकार है। इस वीडियो में दिख रहे व्यक्ति के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि एक मिसाल कायम हो सके कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट दुर्व्यवहार करने वालों के लिए शिकार करने की जगह नहीं है।' 

Advertisement

लड़की को उसे थप्पड़ जड़ना चाहिए- यूजर

वीडियो देखने के बाद यूजर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। एक यूजर ने लिखा, 'इस युवक पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'लड़की को उसे थप्पड़ जड़ देना चाहिए।' एक फीमेल यूजर ने लिखा, 'हमें रोजाना इसका सामना करना पड़ता है।' 

यह भी पढ़ें: ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी थी युवती, तभी उसे देख सनकी करने लगा भद्दे और गंदे-गंदे इशारे; रूपाली ने यूं सिखाया सबक- VIDEO VIRAL
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड