VIDEO: लड़की के सिर चढ़ा आशिकी का भूत, मां के खिलाफ जाकर प्रेमी से रचाया ब्याह; फिर लट्ठ से दनादन मिला 'आशीर्वाद'
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से पूरे गांव वालों के सामने शादी रचाई। इसके बाद गुस्से में आगबबूला हुई मां ने उस पर लट्ठ की बरसात कर दी।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में इस बार प्रेमी जोड़े का वीडियो सामने आया है। दोनों गांव वालों के सामने ब्याह करते हैं। ये सब देख लड़की की मां गुस्से में लाल-पीली हो गई। बेटी की ऐसी शादी देख महिला ने अपनी ही बेटी पर दनादन लठ्ठ बजाना शुरू कर दिया।
वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़का-लड़की नजर आ रहे हैं। पूरा नजारा देख ऐसा लग रहा है जैसे कपल का प्रेम प्रसंग पकड़ा गया है। ऐसे में दोनों को पकड़कर उनकी शादी कराई जा रही है। दोनों गांव वालों की मौजूदगी में एक-दूसरे को जयमाल पहनाते हैं। लेकिन इस रस्म के कुछ देर बाद एक ऐसा मजेदार वाकया हुआ किया लोग मौज लेने से नहीं चूके।
लड़की ने पति के छुए पैर तो गुस्साई मां
दरअसल, आमतौर पर देखा जाता है कि शादी पूरी होने के बाद लड़की पहले अपने पति के पैर छूती है। इसके बाद सभी बड़ों का आशीर्वाद लेती है। वहीं बड़े-बुजुर्ग भी नए नवेले जोड़े को खुशहाल जिंदगी की दुआएं देते हैं। लेकिन इस वीडियो में इसके बिल्कुल उलट देखने को मिला।
लाल-पीली मां ने बेटी पर बरसाए लट्ठ
लड़की ने अपने आशिक को वरमाला पहनाई और फिर परंपरा निभाते हुए उसके पैर भी छुए। सामने खड़े लोग इस अनोखी शादी का गवाह बने। इसी दौरान पीछे से बल्ला लेकर दौड़ती हुई लड़की की मां आई और उसने लड़की की पीठ पर जोरदार कई वार किया। ये सब देख मौके पर मौजूद लोग चौंक गए।
Advertisement
लड़की के एक्सप्रेशन ने खींचा नेटिजंस का ध्यान
मां की इतनी मार खाने के बाद भी लड़की के चेहरे पर कोई शिकन नहीं थी। हैरानी की बात तो ये रही कि उसके चेहरे पर दर्द की झलक भी नहीं दिखी। इस दौरान उसकी नजर सिर्फ अपने पति पर टकटकी लगाए रही। पूरा वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है।
इस वीडियो को @introvert_hu_ji नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है जिसे अब तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'शायद इनके यहां ऐसा ही होता होगा। पैर पति के छुए पर आशीर्वाद मम्मी दे रही।'
Advertisement
वीडियो पर मौज लेने से नहीं चूके यूजर्स
वहीं कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की भरमार है। एक यूजर ने लिखा, 'ये कौन सी रस्म है।' एक और यूजर ने लिखा, 'इतनी जोर बैट पड़ने के बाद भी लड़की को दर्द नहीं हुआ।' एक और यूजर ने लिखा, 'अच्छा आशीर्वाद मिला है मां बाप की इज्जत उछालने का।'