अपडेटेड 2 February 2026 at 10:36 IST
‘लड़के पलट जाते हैं, दोबारा दिख मत…’ Delhi Metro में हाई-वोल्टेज ड्रामा, बुरी तरह भिड़े लड़का-लड़की, VIDEO
Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो से एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़का और लड़की आपस में लड़ाई करते दिख रहे हैं।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो में आए दिन किसी ना किसी के बीच हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने के लिए मिलता रहता है। कभी कोई सीट को लेकर भिड़ जाता है तो कभी किसी और चीज को लेकर झगड़ा हो जाता है। इसी कड़ी में एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है जिसमें एक लड़का और लड़की आपस में लड़ाई करते दिख रहे हैं।
वो दोनों इतनी तेज चिल्ला रहे थे कि आसपास मौजूद सभी लोग उन्हें ही देखने लगते हैं। वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि कैसे लड़की उस लड़के पर आरोप लगा रही थी कि वो लड़का उसका पीछा कर रहा है। ये सुनकर लड़का काफी हैरान रह जाता है।
दिल्ली मेट्रो में बुरी तरह भिड़े लड़का-लड़की
इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की उससे पूछती है- ‘क्यों घूम रहा है मेरे पीछे-पीछे’, लड़का जवाब देता है- ‘मैं क्यों घूमूंगा’, फिर लड़की ने कहा- ‘लड़के ऐसे ही होते हैं, मुंह पर पलट जाते हैं, 36 देखे हैं तेरे जैसे’। लड़के ने भी कह दिया- ‘तेरे जैसी 40 देखी है’।
फिर दोनों एक-दूसरे को चुप कराने की कोशिश करने लगते हैं। इतने में लड़की बोल पड़ती है कि वो 2-3 दिन से नोटिस कर रही है कि लड़का उसका पीछा कर रहा है, लड़का बोलता है कि वो ऐसा क्यों करेगा, लड़की ने आगे धमकी देते हुए कहा- ‘मैं आखिरी बार समझा रही हूं तुझे, दोबारा दिख गया ना तो देख लियो’। लड़का पूछता है कि वो क्या कर लेगी, तो लड़की कहती है कि ‘तू देख लियो बस’।
Advertisement
वायरल वीडियो पर आए गजब रिएक्शन
अब ये वीडियो वायरल देखने के बाद लोग काफी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने लिखा कि ‘दिल्ली मेट्रो में लोगों के पास सिविक सेंस नहीं है’। तो कोई कमेंट करता है- ‘बिग बॉस से ज्यादा एंटरटेनमेंट तो दिल्ली मेट्रो में देखने के लिए मिल जाता है’। किसी ने ये भी लिखा- ‘उसे दुख है कि लड़का पलट गया। वो रिजेक्शन नहीं झेल पा रही है’।
ये भी पढ़ेंः Border 2: सनी देओल ऐसे ही नहीं बने सुपरस्टार, रियल लोकेशन पर की ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग, एक्शन सीन्स बने बड़ी चुनौती
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 2 February 2026 at 10:34 IST