देर रात और सुनसान सड़क... लड़की ने महज 250 मीटर की दूरी के लिए बुक की रैपिडो बाइक, वजह सुन ड्राइवर भी चौंक गया; VIDEO
Viral Video: रैपिडो ड्राइवर तब चौंक गया, जब एक लड़की ने महज 250 मीटर की दूरी के लिए राइड बुक की। जब उसने लड़की से इसके पीछे की वजह पूछी, तो उसका जवाब सुन वो भी दंग रह गया।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Viral Video: सोशल मीडिया पर रैपिडो राइड का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। एक लड़की ने महज 250 मीटर की दूरी के लिए बाइक बुक की। ड्राइवर ने जब इसकी वजह पूछी, तो जवाब सुनकर वह भी दंग रह गया। लड़की ने बताया कि उसने अपनी 'सेफ्टी' की वजह से ऐसा किया है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर महिला सुरक्षा के मुद्दे पर बहस छिड़ गई है।
जब ड्राइवर ने पूछी राइड बुक करने की वजह
वायरल वीडियो में देखने मिलता है कि एक लड़की रात के समय सुनसान सड़क पर खड़ी है। एक रैपिडो ड्राइवर उसके पास आकर पूछता है कि क्या उन्होंने बाइक बुक की है? तो इस पर लड़की ने हां में जवाब दिया। इस पर ड्राइवर ने कहा कि मैम, आपने गलत लोकेशन डाल दी है, क्योंकि मैं पिकअप तो 4 किलोमीटर से करने आया हूं, लेकिन आपका ड्रॉप मुझे 250 मीटर का ही दिखा रहा है।
इस पर लड़की ने जवाब दिया कि नहीं भैया, वो सही दिखा रहा है। ये सुन ड्राइवर चौंक गया और पूछने लगा कि इतनी कम दूरी के लिए राइड कौन बुक करता है? इस पर लड़की ने उसे ऐसा करने के पीछे की वजह बताई।
वजह सुन ड्राइवर भी चौंक गया
लड़की ने बताया कि जब वो अपने घर की तरफ जाती है, तो 3-4 लड़के आगे खड़े रहते हैं। जो शराब और सिगरेट पी रहे होते हैं, इसलिए उसे पैदल जाना अच्छा नहीं लगता। उसने बताया कि वो हर रोज महज इतनी सी दूरी के लिए यूं ही राइड बुक करती है। ये सुन ड्राइवर भी हैरान रह जाता है।
Advertisement
इसके बाद रैपिडो ड्राइवर लड़की को बैठाता है और पूछता है कि दिखाएं, कौन लड़के कहां खड़े रहते हैं? उसने बताया कि कभी-कभी छोड़कर लड़के रोज खड़े होते हैं। एक गली की दूरी के बाद ड्राइवर लड़की को ड्रॉप कर देता है।
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को rohitvlogster नाम के एक अकाउंट से शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रही है। इसे डेढ़ मिलियन के आसपास व्यूज मिले हैं। वहीं, कमेंट सेक्शन में लोग इस मुद्दे पर अपनी-अपनी राय देते नजर आ रहे हैं। कई लोग लड़की के इस कदम की सराहना करते नजर आए।
Advertisement
लोगों के आए ऐसे कमेंट्स
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, "यह एक डरावनी सड़क लग रही है, लड़की सही है।" दूसरे ने कहा, "भले ही यह स्क्रिप्टेड हो, लेकिन यह कई महिलाओं के जीवन की एक सच्चाई और हकीकत है।" अन्य यूजर ने कहा, "उसने सही किया, किसी भी अनचाही स्थिति का सामना करने से बेहतर है कि उससे बचा जाए।" एक और यूजर ने लिखा, "महिलाओं को अपनी सुरक्षा के लिए कीमत चुकानी पड़ती है।"