'वैसे बहुत क्यूट हो आप, अकेली रहती हो...', रैपिडो राइड के बाद ड्राइवर की शर्मनाक हरकत, लड़की ने यूं सिखाया सबक, VIDEO VIRAL

Women Safety Issue: कैब सर्विस ऐप्स के जरिये मिला नंबर, तो ड्राइवर ने युवती से पूछे पर्सनल सवाल। युवती ने पूरा मामला सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Follow : Google News Icon  
ghaziabad-woman safety rapido-ride---driver-inappropriate-messages cab viral messages screenshot video
रैपिडो ड्राइवर वीडियो | Image: Social Media

Rapido Driver Inappropriate Message: आजकल के दौर में हम अपनी भागदौड़ भरी जिंदगी को आसान बनाने के लिए Rapido या Uber जैसे ऐप्स पर पूरी तरह निर्भर हैं। लेकिन क्या यह ऐप्स वाकई हमें वो सुरक्षा दे पा रहे हैं जिसका वो वादा करते हैं? गाजियाबाद से सामने आई एक हालिया घटना ने इस भरोसे को एक बार फिर हिला कर रख दिया है।

एक सामान्य राइड, जो बन गई एक बुरा सपना

अनुष्का नाम की एक युवती ने सोशल मीडिया पर अपना एक डराने वाला अनुभव साझा किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में एक वीडियो क्लिप और व्हाट्सऐप चैट के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए, जो देखते ही देखते वायरल हो गए।

अनुष्का ने अपनी वीडियो की शुरुआत में लिखा, "सोचा रैपिडो बाइक बुक कर लेती हूं, क्या ही हो जाएगा?" लेकिन अगले ही पल वो लिखती हैं, "हो गया।" ये दो शब्द उस मानसिक तनाव को बयां करने के लिए काफी हैं, जिससे उन्हें गुजरना पड़ा।

ड्राइवर की शर्मनाक हरकतें

अनुष्का के मुताबिक, राइड खत्म होने के कुछ ही देर बाद उनके फोन पर अनजान नंबर से मैसेज आने लगे। जब उन्होंने पूछा कि कौन है, तो सामने से जवाब आया- "पहचाना नहीं? अभी तो ड्रॉप करके आया हूं।" हैरानी की बात यह है कि ड्राइवर सिर्फ यहीं नहीं रुका। उसने अनुष्का को व्यक्तिगत मैसेज भेजने शुरू कर दिए:
उसने लिखा कि वह 'क्यूट' लग रही थीं और 'ट्रेडिशनल ड्रेस' उन पर जंच रही थी। इसके बाद उसने अनुष्का से उनकी उम्र पूछी। हद तो तब हो गई जब ड्राइवर ने उनसे पूछा कि “क्या आप घर में अकेली रहती हो?” उसने अगले दिन शाम को मिलने का प्रस्ताव भी रख दिया।

Advertisement

अनुष्का ने बिना देर किए उस ड्राइवर को ब्लॉक किया और अपनी सुरक्षा के लिए आवाज उठाई।

सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

जैसे ही यह पोस्ट वायरल हुई, इंटरनेट पर सुरक्षा को लेकर बहस छिड़ गई। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर ड्राइवरों के पास ग्राहकों का नंबर क्यों सुरक्षित रहता है? क्या कंपनियां सिर्फ पैसे कमाने के लिए हमारे डेटा और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रही हैं?

Advertisement

रैपिडो की प्रतिक्रिया ये रही, मामला तूल पकड़ते देख कंपनी ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। उन्होंने ड्राइवर के इस व्यवहार को 'अनैतिक' और 'पूरी तरह अस्वीकार्य' बताया है।

सीख और सावधानी

यह घटना हमें याद दिलाती है कि तकनीक चाहे कितनी भी आगे बढ़ जाए, सावधानी हमें खुद बरतनी होगी। अगर आपके साथ भी कभी ऐसा कुछ हो, तो तुरंत ऐप पर रिपोर्ट करें और चैट का स्क्रीनशॉट लें। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर पुलिस की मदद लें।

यह जरूर पढ़ें: VIRAL VIDEO: वैष्णो देवी मंदिर में माता का चमत्कार? भिखारी बन रह रहा था 5 साल पहले गायब युवक, बहन-मां पहुंची माता के दरबार, देखा फिर...
 

Published By :
Samridhi Breja
पब्लिश्ड