VIDEO: लड़की के गाल को छूना पड़ा लड़के को भारी, बॉयफ्रेंड ने उठाकर सीढ़ियों पर पटका तो हुआ मजेदार सच का खुलासा

VIRAL VIDEO: लड़का जैसे ही लड़की के गालों को टच करता है, लड़की का बॉयफ्रेंड गुस्से में उस लड़के को पकड़कर अपनी तरफ वाले एस्केलेटर पर झटके से गिरा देता है।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: X- @WorldDarkWeb2

VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया पर आजकल प्रैंक वीडियो बनाने का दौर चल रहा है, लोग व्यूज और लाइक्स की चाहत में प्रैंक वीडियो बनाते हैं। कभी-कभी यह प्रैंक लोगों को खूब हंसाते हैं तो कभी-कभी यह भारी भी पड़ जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रैंक करने वाले लड़के को लड़की के साथ प्रैंक करना बहुत भारी पड़ गया।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक शॉपिंग मॉल में एक कपल एस्केलेटर से ऊपर से नीचे आ रहा है, वहीं दूसरे एस्केलेटर से एक लड़का नीचे से ऊपर जा रहा है, इसी दौरान लड़का ऐसा कुछ करता है जिस लड़की का बॉयफ्रेंड भड़क जाता है और उस लड़के को उठाकर पटक देता है।

लड़की के प्रैंक करना लड़के के पड़ा भारी

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कपल जब ऊपर से नीचे आता है और प्रैंक वीडियो बनाने वाला लड़का कैमरे के सामने बिना किसी को बताएं उसे लड़की के गाल को टच करता है और आगे की तरफ बढ़ता है। लड़का जैसे ही लड़की के गालों को टच करता है, लड़की का बॉयफ्रेंड गुस्से में उस लड़के को पकड़कर अपनी तरफ वाले एस्केलेटर पर झटके से गिरा देता है। लड़का पीठ के बल गिरता है, लड़के को लगता है क्या उसकी पिटाई आने वाली है, वह तुरंत लड़के से माफी मांगते हुए उसे बताता है कि वह प्रैंक कर रहा था। वहां सब कुछ कैमरे में रिकॉर्ड हो रहा है, इसका मकसद उसकी गर्लफ्रेंड को छेड़ना नहीं था।

Advertisement

लड़की के बॉयफ्रेंड को जब पता चलता है कि लड़का उसकी गर्लफ्रेंड को छेड़ नहीं रहा था बल्कि प्रैंक कर रहा था, वीडियो बना रहा था उसके बाद लड़का नॉर्मल हुआ और दोनों ने हाथ मिलाए। प्रैंक यह खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें: शरीर पर गिरी छिपकली तो खुल जाएगी किस्मत की चाभी

Advertisement
Published By :
Deepak Gupta
पब्लिश्ड