VIRAL VIDEO: 'लाल दुपट्टा उड़ गया... मुझको पिया ने देख लिया', शादी में दोस्तों ने मस्त-मस्त डांस कर लूट ली महफिल, देखते ही झूम उठेंगे
6 लड़के दोगुनी एनर्जी के साथ स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस से धमाल मचा रहे हैं। वीडियो को जिसने भी देखा, वो बिना तारीफ किए नहीं रह सका।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Dance Viral Video: शादियों का सीजन शुरू होते ही सोशल मीडिया पर वीडियो की भरमार आ गई है। इंटरनेट शादी-ब्याह की रस्मों के क्लिप्स से पटा पड़ा है। फिलहाल शादी से दोस्तों का एक वीडियो छाया हुआ है, जिसमें वो अपने यार की शादी को यादगार बनाते दिख रहे हैं। उन्होंने पॉपुलर सॉन्ग 'लाल दुपट्टा' पर जबरदस्त परफॉर्मेंस देकर पूरी महफिल ही लूट ली।
इस वीडियो में 6 लड़के दोगुनी एनर्जी के साथ स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस से धमाल मचा रहे हैं। वीडियो को जिसने भी देखा, वो बिना तारीफ किए नहीं रह सका। वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टेज पर कुछ लड़कों का ग्रुप है। परफॉर्मेंस देने के लिए 'भाभी' बना एक लड़का चुनरी लेकर आगे की ओर चलता है, तभी पीछे मौजूद बाकी लड़के एक सुर में कहते हैं, 'अरे भाभी जी आपका दुपट्टा।' फिर लड़का कहता है उठाती हूं और गाना शुरू होता है 'लाल दुपट्टा...'।
एक्सप्रेशन और मूव्स ने बनाया दीवाना
इस गाने पर जैसे ही लड़कों का डांस शुरू होता है, हर कोई देखता ही रह जाता है। उनका डांस, एक्टिंग, एक्सप्रेशन और कोरियोग्राफ्ड मूव्स हर किसी को दीवाना बना देता है। स्टेज के नीचे बैठे मेहमान की जैसे ही निगाहें ही थम जाती है।
'लाल दुपट्टा ने शादी में TRP बढ़ा दी'
वीडियो को @tods_wedding नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'लाल दुपट्टा ने शादी में TRP बढ़ा दी।' वीडियो को बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। लोग इस पर ढेरों मजेदार रिएक्शंस दे रहे हैं। लोगों का खासा ध्यान दुपट्टे वाले लड़के ने खींच लिया।
Advertisement
लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शंस
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, "पूरा ग्रुप कितना क्यूट है।" दूसरे ने कहा, "अगर मेरा दूल्हा और उसके दोस्त ऐसे नहीं नाचे तो शादी कैंसिल।" तीसरे ने लिखा, "सारी लाइमलाइट दुपट्टा वाला ले गया।" वहीं अन्य यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी के साथ रिएक्ट किया। कुल मिलाकर इस परफॉर्मेंस ने हर किसी का दिल जीत लिया। खैर, लड़कों की परफॉर्मेंस पर आपका क्या कहना है बताना मत भूलिएगा।