कहीं लहंगा-चोली तो कहीं बिकनी में... किसान खेतों में क्यों लगा रहे सनी लियोनी की बड़ी-बड़ी तस्वीरें? जानकर हो जाएंगे हैरान
किसानों ने अपनी फसल को बुरी नजरों से बचाने के लिए एक ऐसी तरकीब लगाई, जो अब चर्चा का विषय बन गई है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Sunny Leone Poster: कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के किसानों ने अपनी फसल को 'बुरी नजरों' से बचाने के लिए एक अनोखा जुगाड़ लगाया है। वो अपने खेतों के नजदीक बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी के फ्लेक्स पोस्टर लगा रहे हैं। आलम ये है कि राहगीर कपास के खेत से ज्यादा उस पोस्टर को देखकर रुक जाते हैं।
कर्नाटक के यादगिर जिले के हुनासगी तालुक के मुदनूर गांव में एक किसान ने अपने 'सफेद सोना' यानी कपास की फसल को बचाने के लिए यह आइडिया अपनाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, किसान का मानना है कि इस बार उसकी कपास की पैदावार बेहद अच्छी हुई। अब वो नहीं चाहता कि कोई राहगीर या गांव का व्यक्ति जलन भरी नजरों से फसल देखे और फिर नजर लग जाए।
आंध्र प्रदेश में भी अपनाया आइडिया
इसके अलावा आंध्र प्रदेश के बांदा किंडी पल्ली गांव में भी एक किसान ने ऐसा ही तगड़ा आइडिया अपनाया। उसने भी अपने सब्जी के खेतों के बगल में सनी लियोनी का बड़ा सा पोस्टर लगाया। साथ ही तर्क दिया कि सनी लियोनी का पोस्टर देखते ही लोगों का ध्यान फसल से हट जाएगा और उसकी मेहनत सुरक्षित रहेगी।
पहले भी लगाए गए सनी के बिकिनी पोस्टर
इससे पहले भी बिकिनी में सनी लियोनी के पोस्टर खेतों में लगाए गए थे। किसानों ने बताया था कि पोस्टर लगाने के बाद से फसल अच्छी हुई।
Advertisement
आज भी गांवों में किसान अपनी फसल को पक्षियों से बचाने के लिए खेत में इंसानी आकृति जैसे पुतले लगाते हैं। साथ ही बुरी नजर से बचाने के लिए काले कपड़े का उपयोग करते हैं। फिलहाल बुरी नजर रोकने की यह तरकीब चर्चा का विषय बन गई है। खेत की रखवाली का इतना ग्लैमरस तरीका शायद ही किसी ने पहले देखा हो!
यह भी पढ़ें: VIDEO: डॉक्टर ने ऐसी ट्रिक से बच्चे को लगाई सुई, जरा भी नहीं रोई बच्ची; यूजर्स बोले- हमारे टाइम कहां थे...