विदेशी मेम ने पहली बार चखा गोलगप्पे का स्वाद, चटकारे लेने के बाद हुई दीवानी; स्ट्रीट फूड खाते ही रिएक्शन हुआ वायरल- VIDEO
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक जर्मन महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने पहली बार गोलगप्पे चखे। इसे खाने के बाद महिला का रिएक्शन देखते ही देखते वायरल हो गया।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: स्ट्रीट फूड का स्वाद ही कुछ और होता है। शाम होते ही जब लोगों को कुछ स्वादिष्ट और चटपटा खाने का मन करता है तो वे गोलगप्पे का स्वाद उठाने के लिए निकल पड़ते हैं। स्ट्रीट फूड में गोलगप्पा एक ऐसी चीज है, जो बहुत से लोगों का फेवरेट है। गोलगप्पे की बात इसलिए क्योंकि इन दिनों एक जर्मन महिला का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से सर्कुलेट किया जा रहा है। वो पहली बार गोलगप्पा टेस्ट कर रही है। इसे खाने के बाद उसका रिएक्शन देखते ही देखते वायरल हो गया।
वायरल हो रहे वीडियो में एक जर्मन महिला बड़े ही चाव से गोलगप्पे के ठेले के पास खड़ी नजर आ रही है। वो पहली बार इंडियन स्ट्रीट फूड गोलगप्पे का स्वाद चखने वाली है। इस दौरान वो जैसे ही गोलगप्पे का नाम बोलती है, तो उसकी जुबान फिसल जाती है। गोलगप्पा की जगह टोलगप्पा कहती है। जर्मन महिला के बोलने के अंदाज ने हर किसी को मुस्कुराने पर मजबूर कर दिया।
जर्मन महिला ने पहली बार चखा गोलगप्पा
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि एक शख्स जर्मन महिला को बताता है कि पूरा गोलगप्पा एक बार में खाना है। इसे सुनकर महिला मुस्कुराती है और फिर पानीपुरी उठाकर एक ही बार में मुंह में डाल लेती है। गोलगप्पे का खट्टा-मीठा स्वाद लेकर उसके चेहरे के एक्सप्रेशन बदलने लगते हैं। हालांकि, वो इसे खूब एन्जॉय करती है। इसका स्वाद उसे इतना भाता है कि वो तारीफ किए बिना नहीं रह पाती। महिला बताती है कि उसे गोलगप्पे कितने पसंद आए।
गोलगप्पा खाते ही फिसली जुबान
महिला मुस्कुराते हुए कहती है कि इंडियन फूड सच में बहुत ही शानदार है। इस मजेदार वीडियो को @carinaxaman नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'उसने इसे "टोलगप्पा" कहा। पहली बार गोलगप्पा ट्राई किया!'
Advertisement
वीडियो देख क्या बोले यूजर्स?
ये वीडियो देखते ही देखते लोगों के दिलों में छा गया है। यूजर्स कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी के साथ रिएक्ट कर अपना प्यार बरसा रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स ने महिला को करेक्ट करते हुए बताया कि इसे टोलगप्पा नहीं गोलगप्पा कहते हैं, वहीं अन्य ने हंसने वाली इमोजी के साथ रिएक्ट किया।