इस मुस्‍कान पर पूरी दुनिया फिदा! नासिक में मासूम बच्ची को लावारिस छोड़ गए मां-बाप, चेहरे की चमक ने किया दंग; दिल कचौट देने वाला VIDEO VIRAL

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जमीन पर नजवात को देख हर किसी के कदम रुक गए। हर कोई वहां खड़े होकर बच्ची को पुचकार रहा है, उसे दुलार कर रहा है। माता-पिता के छोड़ जाने से बेखबर बच्ची का ये क्लिप वाकई आंखें नम कर देने वाला है।

Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नवजात बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे उसके माता-पिता छोड़कर चले गए हैं। उन्होंने ऐसा कथिततौर पर बच्ची पैदा होने के चलते किया। अपने पेरेंट्स की नफरत से बेखबर बच्ची जमीन पर पड़ी नजर आ रही है, जिसके चेहरे पर बेहद प्यारी और मासूम सी मुस्कान खिली हुई है। इस वीडियो ने लोगों का दिल तोड़ दिया है।

ये वीडियो महाराष्ट्र के नासिक का बताया जा रहा है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। वीडियो में लाल कपड़े में लिपटी एक नवजात बच्ची जमीन पर पड़ी है। हैरान करने वाली बात ये है कि अपनी इस हालत से बेखबर वह मासूम लगातार मुस्कुरा रही है।

बेरहम माता-पिता ने बच्ची को दुत्कारा

इंटरनेट पर दावा किया जा रहा है कि माता-पिता ने लड़की पैदा होने के कारण उसे इस तरह बेसहारा छोड़ दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जमीन पर नजवात को देख हर किसी के कदम रुक गए। हर कोई वहां खड़े होकर बच्ची को पुचकार रहा है, उसे दुलार कर रहा है। माता-पिता के छोड़ जाने से बेखबर बच्ची का ये क्लिप वाकई आंखें नम कर देने वाला है। मासूम की प्यारी सी मुस्कान ने पूरे देश को भावुक कर दिया है। हालांकि, इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की जा सकती है।

दिल झकझोर देने वाला वीडियो

वीडियो को @flix.indian नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ' वो मासूम बच्ची मुस्कुराती रही। एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। इस बच्ची की मुस्कान देखकर धोखा न खाएं, उसके माता-पिता ने उसे इसलिए छोड़ दिया क्योंकि वो एक लड़की थी। इससे यह सवाल उठता है, क्या लड़की होना कोई अपराध है?'

Advertisement

मासूम को देख नेटिजंस का पसीजा दिल

इस क्लिप को महज दो दिनों में लाखों बार देखा और हजारों बार लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'कोई नहीं, इस बच्ची को बेहतर जीवन और भाग्य ने चुना है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कितने बेरहम माता-पिता हैं। इन्होंने नर्क में अपने लिए खास जगह पक्की कर ली है। ये दिल तोड़ने वाला मंजर है। भगवान करें उन्हें अपनी जिंदगी में कभी सुकून न मिले।' वहीं एक अन्य यूजर ने दावा किया कि गलत खबर फैलाना बंद करें, ये सिर्फ एक शूट था।' एक और यूजर ने कहा, 'ये मेरी बहन की बेटी है। ये एक फिल्म का सीन है। इसलिए गलत खबरें फैलाना बंद करें। कुछ अन्य यूजर्स ने बच्ची को गोद लेने की इच्छा जाहिर की।

यह भी पढ़ें: 'मेरे जाने के बाद तुम रोना मत', जब कैंसर से जूझते पिता ने बेटे को कहे ये लफ्ज, आखिरी बातचीत का VIDEO देख भर आएंगी आंखें 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड