हिमाचल में विदेशी महिला से छेड़खानी... मनाली की वादियों का उठा रही थी लुत्फ, अचानक आया एक लड़का और किया बैड टच- VIDEO VIRAL
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विदेशी महिला टूरिस्ट के साथ अभद्रता देखने को मिली। एक युवक ने महिला को गलत तरीके से छुआ।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Viral Video: हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थल स एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां मनाली में कुछ युवकों ने एक विदेशी महिला टूरिस्ट के साथ सरेराह बदतमीजी और छेड़खानी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के मुताबिक, विदेशी महिला मनाली घूमने पहुंची थी। इसी दौरान मौके पर कुछ युवक साथ खड़े नजर आए। उनमें से एक ने विदेशी महिला टूरिस्ट को सामने से आते देख उसे गलत तरीके से छुआ।
मनाली में विदेशी महिला से छेड़खानी
अपने साथ हुई इस घिनौनी हरकत के बाद महिला कुछ पल के लिए रुकी। सबकुछ इतना अचानक हुआ कि वो कुछ समझ ही नहीं पाई। महिला के चेहरे पर डर, घबराहट और हैरानी साफ झलक रही है। हालांकि महिला बिना कुछ कहे आगे बढ़ गई। जबकि युवक ऐसी शर्मनाक ओछी हरकत करने के बाद खुश नजर आया।
घटना से लोगों में आक्रोश
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश पैदा हो गया है। यूजर्स इस तरह की घटनाओं को देश और खासकर पर्यटन स्थलों की छवि के लिए शर्मनाक बता रहे हैं। वहीं कई लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठाई, जिससे की भविष्य में ऐसे मामलों पर रोक लगाई जा सके।
Advertisement
इसके साथ ही घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं कि युवकों की आखिर इतने भीड़-भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटिया हरकत करने की हिम्मत भी कैसे हुई। इस वीडियो को @gharkekalesh नामक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'इन युवकों को अच्छी तरह से कुटाई की जरूरत है।'
यूजर्स ने की कार्रवाई की मांग
वहीं कमेंट सेक्शन में लोग जमकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'वे बेल्ट से पिटाई से भी ज्यादा बुरी सजा के हकदार हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कानून का जरा भी डर न होना, पूरी तरह से जंगल राज। ये शिमला नहीं है, यह बेशर्म गुंडों का सर्कस है। उन्हें सबके सामने सबक सिखाया जाए और उसे लाइव दिखाया जाए, तभी यह बकवास बंद होगी। भारत इस रोज-रोज की शर्मिंदगी से कहीं बेहतर का हकदार है।' एक अन्य ने लिखा, 'इंटरनेशनल बदनामी तो मत करवाओ।' एक यूजर ने हिमाचल पुलिस को टैग करते हुए लिखा, 'क्या हम यहां किसी तरह की कार्रवाई की उम्मीद कर सकते हैं? क्या यह बहुत ज्यादा मांगना तो नहीं है?'
Advertisement
SDM ने दिए जांच के आदेश
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन को मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने मामले को लेकर कहा, 'अगर जांच में वीडियो की पुष्टि होती है और संबंधित व्यक्ति की पहचान होती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। हिमाचल की छवि खराब करने वाले और पर्यटकों के साथ अभद्र व्यवहार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।'