सगी मौसी के प्यार में अंधा हुआ भांजा, कमरे में आपत्तिजनक हालत में देख नाना के उड़ गए होश फिर जो हुआ...VIDEO

इन दिनों एक मौसी-भांजे की लव स्टोरी चर्चा में बनी हुई है। यहां अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचे भांजे को घरवालों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद जो हुआ वो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Bihar: बिहार के वैशाली से पारिवारिक रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़का अपनी ही सगी मौसी से इश्क कर बैठा। देखते ही देखते दोनों के बीच नजदीकियां इस कदर बढ़ीं कि वे समाज और परिवार की परवाह किए बगैर एक-दूजे से मिलने लगे।

बताया जा रहा है कि जब भांजा अपने सगी मौसी उर्फ प्रेमिका से मिलने ननिहाल पहुंचा, तब दोनों को घरवालों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। किसी और ने नहीं, बल्कि लड़के के सगे नाना ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ा। इस खुलासे के बाद ननिहाल में भारी हंगामा खड़ा हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दो सालों से चल रहा था अफेयर

पूरा मामला वैशाली जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रोहुआ गांव का है। बताया जा रहा है कि गोलू महतो अपनी प्रेमिका ममता कुमारी से मिलने उसके घर पहुंचा था। कहा जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को बचपन से पसंद करते थे। दोनों का पिछले 2 सालों से अफेयर चल रहा था। ऐसे में दोनों सभी से छिप-छिपाकर मिला करते थे। दोनों रिश्ते में मौसी और भांजे लगते हैं इसलिए किसी को शक भी नहीं हुआ।

नाना ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा और फिर…

हालांकि, जब नाना ने उन्हें आपत्तिजनक हालात में देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। घरवालों ने दोनों की जमकर पिटाई की। ये खबर देखते ही देखते पूरे गांव में फैल गई। जिसने भी इस प्रेम-प्रसंग के बारे में सुना उसके होश उड़ गए।

Advertisement

घरवालों में पकड़कर करा दी शादी

गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हुए और दोनों से उनका इरादा पूछा। जब दोनों ने एक-दूजे के साथ जीवन बिताने की इच्छा जाहिर की, तो उनकी सादी करवा दी गई। लड़के ने अपनी सगी मौसी की मांग में सिंदूर भर उसे अपना जीवनसाथी बना लिया। इस दौरान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल चुका है। फिलहाल भांजे और मौसी की लव स्टोरी सिर्फ जिले में ही नहीं, बल्कि देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

यह भी पढ़ें: Khan Sir: रात भर दबिश, सारे ठिकाने खंगाले, कुछ अता-पता नहीं...आखिर कहां हैं खान सर, क्या कोर्ट में करेंगे सरेंडर? आर्म्स एक्‍ट का है मामला
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड