Mumbai: लिफ्ट में गैस के गुब्बारे फटने से धमाका, अंदर मौजूद थे 3 लोग; CCTV में कैद हुई पूरी घटना, VIDEO

मुंबई: सोमवार रात मुंबई के गोरेगांव में एक बिल्डिंग की लिफ्ट में गैस के गुब्बारों का गुच्छा फटने से आग लग गई।

Follow : Google News Icon  
Gas Balloons Explode
Gas Balloons Explode in Mumbai Lift | Image: Republic

मुंबई: सोमवार रात मुंबई के गोरेगांव में एक बिल्डिंग की लिफ्ट में गैस के गुब्बारों का गुच्छा फटने से आग लग गई। घटना के समय लिफ्ट के अंदर मौजूद एक युवक और एक महिला घायल हो गए।

यह भयानक घटना लिफ्ट के अंदर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक महिला सूटकेस लेकर लिफ्ट में घुसती हुई दिखी, उसके पीछे एक आदमी प्लास्टिक में लिपटे गुब्बारों का गुच्छा लिए हुए था। जैसे ही लिफ्ट में आग लगी, एक और आदमी लिफ्ट में घुसता हुआ दिखा। लिफ्ट में मौजूद तीनों लोग खुद को बचाने की कोशिश करते हुए लिफ्ट से बाहर भागते हुए दिखे।

देखिए वीडियो

ये भी पढ़ेंः मणिपुर से राष्ट्रपति शासन हटा, वाई खेमचंद आज शाम लेंगे CM पद की शपथ

Published By :
Kunal Verma
पब्लिश्ड