VIDEO: मेटिंग के बाद जिंदा खा जाती है ये Female, फिर भी संबंध बनाने के लिए जान की बाजी लगाता है Male
विज्ञान के टर्म में इसे सेक्सुअल कैनिबलिज्म या यौन नरभक्षण कहा जाता है। इसका मतलब है कि मादा अपने नर साथी को मेटिंग के दौरान या बीच में ही खा जाती है।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Fact Of Praying Mantis: प्यार में बलिदान का अर्थ साथी की खुशी के लिए अपनी इच्छाओं, समय या जरूरतों को स्वेच्छा से त्यागना है। लेकिन आपने कभी ये सुना है कि संबंध बनाने (सेक्स) के लिए भी बलिदान देना पड़ता है, वो भी जान का बलिदान। नहीं लेकिन ऐसा होता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें संबंध बनाते हुए मादा इस कदर खतरनाक हो जाती है कि वो नर साथी को निगल जाती है। यह देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। वीडियो इतना वायरल हो रहा है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और इस बारे में बात कर रहे हैं।
आपको बता दें कि यह वीडियो प्रेइंग मैंटिस नाम के एक कीड़े की है। इसे @sciencegirl जैसे अकाउंट्स ने शेयर किया है। इसका पूरा क्रेडिट कीड़ा प्रेमी @insecthaus_adi को दिया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मादा प्रेइंग मैंटिस अपने नर साथी के साथ संबंध बनाते के समय ही उसे खाना शुरू कर देती है। दोनों कीड़े मेटिंग कर रहे होते हैं। अचानक मादा नर का सिर या शरीर का हिस्सा काटकर खाने लगती है।
विज्ञान की दुनिया में इस व्यवहार को कहते हैं सेक्सुअल कैनिबलिज्म (Sexual Cannibalism)
विज्ञान के टर्म में इसे सेक्सुअल कैनिबलिज्म या यौन नरभक्षण कहा जाता है। इसका मतलब है कि मादा अपने नर साथी को मेटिंग के दौरान या बीच में ही खा जाती है। प्रेइंग मैंटिस में यह काफी आम है।
Advertisement
नर को होता है इस खतरे का अंदाजा फिर भी...
नर प्रेइंग मैंटिस को इस खतरे का अच्छी तरह पता होता है इसलिए वे मादा के पास जाते समय बहुत सावधानी बरतते हैं। वे मादा की खुशबू से उसे पहचानते हैं। भूखी मादा से दूर रहने की कोशिश करते हैं क्योंकि भूखी मादा ज्यादा खतरनाक होती है। मेटिंग के समय अगर मादा हमला करती है तो नर तुरंत भागने की कोशिश करते हैं।
Advertisement
कुछ नर तो मेटिंग खत्म होते ही तेजी से भाग जाते हैं। फिर भी कई बार वे बच नहीं पाते और मादा का शिकार बन जाते हैं। यह उनके लिए जीवन और मौत का खेल जैसा है लेकिन वे फिर भी प्रजनन के लिए जोखिम उठाते रहते हैं।
मादा मैंटिस क्यों करती है ऐसा?
यह व्यवहार मादा को अंडे देने के लिए जरूरी अतिरिक्त पोषक तत्व प्रदान करता है, जिससे वह अधिक और स्वस्थ अंडे दे पाती है। इससे उसके बच्चे बेहतर तरीके से विकसित होते हैं। बाहर निकलने के बाद भी ज्यादा समय तक जीवित रह पाते हैं।
सिर कट जाने के बाद भी संभोग करता रहता है नर
नर की तंत्रिका प्रणाली (nerve clusters) ऐसी होती है कि सिर कटने के बाद भी वे संभोग जारी रख सकते हैं। सिर कटने से वे नसें भी हट जाती हैं जो प्रजनन की गति को नियंत्रित (suppress) करती हैं, जिसके परिणामस्वरूप नर और भी तेजी से शुक्राणु स्थानांतरित कर पाता है। अध्ययन बताते हैं कि यह नर के लिए एक तरह से अपने बच्चों में निवेश है, क्योंकि नरभक्षी मादाओं के बच्चे ज्यादा होते हैं।