अपडेटेड 20 December 2025 at 20:22 IST
आंखों में आंसू, चेहरे पर मुस्कान... 'लड़की हुई है' सुनते ही खुशी से यूं झूमे पिता, रिएक्शन देख पिघला इंटरनेट यूजर्स का दिल; VIDEO
Viral News: सोशल मीडिया पर एक प्यारा वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें घर में नन्ही परी के आने पर पिता को खुशी से जश्न मनाते देखा जा सकता हैं। वो इस दौरान इमोशनल भी हो जाते हैं और उनकी आंखें भर आती हैं। ये वायरल वीडियो लोगों के दिलों को छू गया।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: घर में जब कोई नन्हा मेहमान आता है, तो पूरा परिवार खुशियां मानता है। पहले जमाना अलग था। बेटा होने पर ही परिवार पूरा माना जाता है। अब समय काफी बदल गया है। बेटा हो या बेटी दोनों के जन्म पर जश्न मनाया जाता है। हालांकि अपवाद अब भी है। फिलहाल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घर में नन्ही परी के आने पर एक पिता कुछ इस तरह से रिएक्ट करते हैं, जो लोगों के दिलों को छू गया। वायरल वीडियो पर लोग जमकर प्यार खूब प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।
वायरल वीडियो में पिता को बेटी के जन्म पर खुशी से झूमते हुए जश्न मनाते देखा जा सकता है। उनका रिएक्शन देख ऐसा लग रहा है कि मानो उन्होंने सबकुछ पा लिया।
बेटी के जन्म पर पिता ने मनाया जश्न
वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स अस्पताल में खड़ा है। जैसे ही उसे मालूम चलता है कि उसकी पत्नी ने एक नन्ही परी को जन्म दिया तो वो झूमने लगते हैं। आंखों में खुशी के आंसू, चेहरे पर मुस्कान लिए वो इस मोमेंट को खुलकर सेलिब्रेट करता है। इस दौरान वो इमोशनल भी हो जाते हैं। तब परिवार के लोग उनको गले लगाते हैं और फिर वो अपनी बिटिया का चेहरा देखते हैं।
वीडियो को मिले 6 मिलियन व्यूज
इंस्टाग्राम पर इस प्यारे वीडियो को nikki_the_chatterbox अकाउंट से शेयर किया गया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया, "पीक मेल कंटेंट... जब उसने सुना- लड़की हुई है।" इस वीडियो को अबतक 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, ढेरों लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर प्यार लुटाया।
Advertisement
लोगों ने खूब लुटाया प्यार
एक यूजर ने कहा, "यह बहुत ही दुर्लभ नजारा है, लेकिन एक लड़की होने के नाते जब मैं ऐसा कुछ देखती हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है।" दूसरे ने कहा, 'सर्टिफाइड ग्रीन फ्लैग डैड मोमेंट।" अन्य यूजर ने कहा, "उसकी दुनिया अनमोल हो गई।" एक और यूजर ने लिखा, "उसका रिएक्शन देखकर मेरा दिल पिघल गया।"
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 20 December 2025 at 20:22 IST