IPL 2026: LSG vs DC मैच में भिड़े फैंस, पुलिस के सामने बरसाए लात-घूसे, वायरल हो गया VIDEO
IPL 2026 VIRAL VIDEO: दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें फैंस को आपस में भिड़ते देखा जा सकता है। इस दौरान जमकर लात-घूसे भी चलते हैं।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Viral Video: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के बुधवार (1 अप्रैल) को खेले गए मैच में अलग नजारा देखने को मिला। एक तरफ मैदान पर लखनऊ सुपर जायट्ंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला चल रहा था। दूसरी तरफ स्टेडियम में फैंस आपस में भिड़ गए। इस दौरान बात इतनी बिगड़ गई कि वहां पुलिस के सामने ही जमकर लात-घूंसे तक चलने लगे।
1 अप्रैल को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में यह मैच खेला गया। इस मैच में दिल्ली की टीम ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया। इसी मैच के दौरान स्टेडियम का एक स्टैंड जंग का अखाड़ा बन गया। यहां दोनों टीम के फैंस एक-दूसरे के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
फैंस का भिड़ते हुए वीडियो VIRAL
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखने मिल रहा है कि कुछ लोग मैच के बीच आपस में भिड़ गए हैं। दोनों तरफ से दनादन लात-घूंसे चलने लगे। दोनों गुटों के बीच झड़प देख ऐसा लग रहा है जैसे स्टेडियम कोई WWE का रिंग बन गया हो। इस दौरान वहां कुछ पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं। पुलिसकर्मी सभी को अलग कर विवाद सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।
दोनों टीम के फैंस के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, ये साफ नहीं है। वीडियो को X पर @gharkekalesh अकाउंट से शेयर किया गया है और ये तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शंस आए।
Advertisement
लोगों के आए मजेदार कमेंट्स
एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा, "अब ऐसा लग रहा है कि देश में IPL हो रहा है।" दूसरे ने कहा, "मैच से ज्यादा तो ये कलेश ज्यादा दिलचस्प लग रहा है।" अन्य यूजर ने कहा, "ये यूपी है जनाब, यहां बिना सिर फुटौव्वल के कुछ भी शुभकार्य नहीं होता।" एक और यूजर ने कहा, "IPL में अब क्रिकेट के साथ फ्री एंटरटेनमेंट भी मिल रहा है।"
दिल्ली ने 6 विकेट से जीता मुकाबला
बात दिल्ली और लखनऊ के बीच खेले गए मुकाबले की करें तो यह काफी रोमांचक रहा। लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन का स्कोर बनाया। 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत खराब रही। टीम ने 26 रन पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे, लेकिन बाद में समीर रिजवी ने मोर्चा संभाला। समीर और ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद रहते हुए मैच में दिल्ली को 6 विकेट से जीत दिलाई। रिजवी ने 70 रनों की पारी खेली और स्टब्स ने 39 रन बनाए।