अम्मा रोज खिलाती थी खाना, मरीं तो पूरी रात शव से लिपट रोता रहा बंदर...भावुक कर देने वाला VIDEO वायरल
Viral Video: आज के दौर में जहां इंसानियत धीरे-धीरे कम होती दिख रही है, वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरी दुनिया की आंखों में आंसू ला दिए हैं। यह वीडियो किसी फिल्म का दृश्य नहीं, बल्कि इंसान और जानवर के बीच के निस्वार्थ प्रेम की एक जीती-जागती मिसाल है।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो हाइलाइट होती ही रहती है। जो हमारे दिल को झकझोर देती है। वहीं अभी हाल ही में एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला मामला सामने आया है, जिसने इंसान और जानवर के बीच के अटूट रिश्ते की एक नई मिसाल पेश की है। यह कहानी एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला और एक जंगली बंदर की है, जिसका वीडियो देखकर आज हर किसी की आंखें नम हैं।
जानें क्या है पूरा मामला?
यह भावुक कर देने वाली घटना कर्नाटक के चन्नापटना के रायरा डोड्डी गांव की है। स्थानीय खबरों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के अनुसार, यहां रहने वाली एक 85 वर्षीय वृद्धा का हाल ही में निधन हो गया। जैसे ही उनके अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हुई, वहां एक ऐसा मेहमान पहुंचा जिसे देख हर कोई दंग रह गया। एक बंदर कहीं से आया और सीधे महिला के पार्थिव शरीर के पास जाकर बैठ गया।
अपने अन्नदाता को बंदर दे रहा अंतिम विदाई
वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर उस मृत महिला के पास बैठकर न केवल दुख जता रहा है, बल्कि बार-बार उन्हें गले लगा रहा है। वह रह-रहकर महिला के चेहरे को छूता है, मानो वह उन्हें जगाने की कोशिश कर रहा हो।
बताया जा रहा है कि दिवंगत महिला का जानवरों के प्रति गहरा लगाव था। वह प्रतिदिन अपने घर के आसपास आने वाले बंदरों को खाना खिलाती थीं। यह उनका रोज का नियम था। धीरे-धीरे उन बेजुबानों और महिला के बीच एक ऐसा रिश्ता बन गया, जो शब्दों का मोहताज नहीं था। आज जब उनकी 'अन्नदाता' हमेशा के लिए सो गई, तो वह बंदर अपनी कृतज्ञता प्रकट करने और उन्हें अंतिम विदाई देने खिंचा चला आया।
Advertisement
लोग वीडियो देख हुए भावुक
यह वीडियो 'एक्स' पर 'घर के क्लेश' नामक अकाउंट से साझा किया गया है, जिसे अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स को भावुक कर दिया है और लोग इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ' आज के दौर में जहां इंसान इंसान का नहीं रहा, वहां ये बेजुबान अपना फर्ज बखूबी निभा रहे हैं।'एक अन्य व्यक्ति ने टिप्पणी की, ' जिंदगी की सबसे बड़ी दौलत वही है जो हम अपने व्यवहार और प्रेम से कमाते हैं, यह बंदर उसी प्रेम का प्रमाण है।'
ये भी पढ़ें - Hanuman Jayanti 2026: सिर्फ रामायण नहीं, महाभारत में भी हनुमान जी ने निभाई थी बड़ी भूमिका? पढ़ें अनसुने किस्से