अपडेटेड 7 July 2025 at 19:18 IST
40 हाथियों के झुंड से बिछड़ कर नदी में गिर गया हाथी का बच्चा...,तेज बहाव में फंसा तो रस्क्यू टीम ने क्यों जलाई आग? VIDEO
ओडिशा के ढेंकानाल में ब्राह्मणी नदी में एक जंगली हाथी का बच्चा नदी के तेज धार फंस गया। हाथी को बचाने के लिए वन विभाग की कड़ी मशक्कत करती नजर आई।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read
पूरे देश में मानसून के दस्तक के साथ भारी बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही बारिश की वजह से नदियां उफान पर है, कई प्रदेश में बाढ़ जैसे हालात हैं। बाढ़ ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोशल मीडिया पर इन दिनों कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें लोग कहीं नदी की तेज धार में, तो कहीं बाढ़ के सैलाब में फंसे नजर आए। अब ओडिशा से एक वीडियो आया है, जिसमें एक हाथी का बच्चा नदी की तेज धार में फंसा हुआ है। हाथी को बचाने के लिए वन विभाग की टीम रेस्क्यू कर रही है।
ओडिशा के ढेंकानाल जिले के डिहडोल फॉरेस्ट सेक्शन के पास पालसाही गांव के नजदीक ब्राह्मणी नदी में एक जंगली हाथी के बच्चे फंसे होने की घटना सामने आई है। यह हाथी अपने झुंड से बिछड़ गया और अचानक नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण पानी के तेज बहाव में फंस गया। हाथी नदी से बाहर आने के लिए खुब जद्दोजहत कर रहा है, मगर नदी में पानी का बहाव इतना तेज है कि वो बाहर निकल नहीं पा रहा है।
नदी की तेज धार में फंसा हाथी
जानकारी के मुताबिक, सोमवार को करीब 40 हाथियों का झुंड परजंग इलाके से नदी पार कर हिंदोल क्षेत्र की ओर जा रहा था। तभी अचानक ब्राह्मणी नदी में पानी का स्तर तेजी से बढ़ गया और तेज धारा बहने लगी। इसी दौरान एक हाथी झुंड से अलग होकर नदी के बीच में फंस गया। हाथी बार-बार किनारे आने की कोशिश कर रहा था, लेकिन नदी की तेज धारा और गहराई के कारण वह आगे नहीं बढ़ पा रहा है। उसका शरीर पूरी तरह से पानी में डूब चुका है और वह मुश्किल से सांस ले पा रहा है।
वन विभाग ने हाथी के सामने लगाई आग
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और हाथी को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और जरूरी उपकरणों के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं। वन विभाग की टीम हाथी के सामने आग जलाते नजर आ रही है। ये आग इसलिए जलाई जा रही है ताकि हाथी इसे देखकर भड़के और होश में रहे। बता दें कि हाथ के सामने आग जलाने से वो भड़कता है। वन विभाग लोगों को नदी के पास न जाने और हाथी को परेशान न करने की हिदायत दे रहा है, जिससे उसे बचाने में कोई रुकावट न हो।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 7 July 2025 at 19:18 IST