जब रणबीर कपूर की 'रामायण' देखने थिएटर पहुंची बुजुर्ग महिला, राम-सीता को देख दिया ऐसा रिएक्शन; हो गया वायरल- VIDEO
सोशल मीडिया पर इन दिनों रणबीर कपूर की 'रामायण' देखते हुए एक दादी मां का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। वो फिल्म देखने में इतनी मग्न हो जाती हैं कि उसके हर पल को खूब एन्जॉय करने लगती हैं। उनकी मासूमियत लोगों का दिल जीत रही है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की 'रामायण पार्ट 1' इन दिनों सिनेमाघरों में छाई हुई है। फिल्म देखने के लिए लोग थिएटर्स तक खिंचे चले आ रहे हैं। आलम ये है कि लंबे समय बाद सिनेमाघरों में एक बार फिर फैमिली दर्शकों का हुजूम देखने को मिल रहा है। इस बीच, सोशल मीडिया पर दादी मां का एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है जो थिएटर्स में बैठकर 'रामायण' को एन्जॉय करती नजर आ रही हैं।
फिल्म देखते हुए उनके चेहरे की खुशी और क्यूट एक्सप्रेशन्स को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह 'रामायण' को किस कदर एन्जॉय कर रही हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है।
थ्री डी ग्लास पहने एन्जॉय करती दादी मां
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दादी मां रिक्लाइनर सीट पर आंखों पर थ्री डी ग्लास पहने फिल्म देख रही हैं। वो राम और सीता के सीन को देखकर मंद-मंद मुस्कुरा रही हैं। इतना ही नहीं, उनके चेहरे के एक्सप्रेशन्स भी खूब ध्यान खींचने वाले हैं। वो फिल्म में पूरी तरह खोई हुई नजर आ रही हैं।
रामायण के हर पल का आनंद लेती दिखीं
इस सीन को थिएटर में बैठे किसी शख्स ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब ये वीडियो आग की तरह फैल चुका है। इस वीडियो को @arr_karim नामक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इसकके कैप्शन में लिखा है, 'दादी मां रामायण के हर एक पल का आनंद ले रही हैं।'
Advertisement
दादी मां के रिएक्शन ने जीता दिल
वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में मजेदार प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'कितनी क्यूट हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'उनकी स्माइल देखो।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'ये अब तक का सबसे बेहतरीन रिएक्शन है।' एक यूजर का कहना है कि 'आज इंटरनेट पर सबसे बेहतरीन चीज।' कुल मिलाकर इस वीडियो ने नेटिजंस का दिल जीत लिया है।