'प्लीज, प्लीज प्यार से पढ़ाओ...', 1 से 5 तक गिनती भूलने पर मां ने जड़ा थप्पड़, बच्ची ने हाथ जोड़कर लगाई गुहार, नेटिजंस का फूटा गुस्सा- VIDEO

सोशल मीडिया पर एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मां गिनती ढंग से याद नहीं करने पर उसकी पिटाई कर रही है। इसी बीच, बच्ची मां से प्यार से पढ़ाने की बात कहती है। हालांकि, मां के पढ़ाने के तरीके पर नेटिजंस का गुस्सा फूट पड़ा है।

Viral Video
वायरल वीडियो | Image: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में बच्चों से जुड़े वीडियोज को खूब पसंद किया जाता है। इसी कड़ी में इन दिनों एक छोटी बच्ची का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी मां के पढ़ाई कराने के तरीके से काफी नाराज नजर आ रही है। वीडियो में मासूमियत से भरी यह बच्ची अपनी मां से बार-बार विनती करती है कि वह उसे डांट कर नहीं, बल्कि प्यार से पढ़ाए। बच्ची का ये अंदाज धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

वीडियो में एक मां अपनी बच्ची को गणित की गिनती पढ़ना सिखा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पढ़ाई के दौरान जब बच्ची से कोई चूक होती है, तो मां उसे जोर से डांटने लगती है। मां का यह सख्त रवैया और डांटना उस बच्ची को बिल्कुल पसंद नहीं आता। वह रोने लगती है, लेकिन रोते हुए भी वह अपनी मां से बेहद मासूमियत और प्यार भरे अंदाज में ही बात करती है।

बच्ची ने लगाई प्यार से पढ़ाने की गुहार

वीडियो में आगे दिखाई देता है कि मां जब कॉपी में लिखी गिनती की तरफ उंगली से इशारा करके पूछती है कि यह क्या लिखा है, तो बच्ची हाथ जोड़कर रोते हुए मां से गुहार लगाती है कि प्लीज, प्लीज, प्लीज... प्यार से पढ़ाओ, मेरा सिर दर्द हो रहा है। वो बार-बार अपनी मां से विनती करती है कि वे गुस्सा न करें और उससे प्यार से बात करें।

गिनती भूलने पर मां ने की पिटाई

इस पर मां उसे कहती है कि वो उसे प्यार से पढ़ाएगी और उसे 1 से 5 तक गिनती सुनाने के लिए कहती है। बच्ची जैसे ही गिनती शुरू करती है, वो 'दो' की जगह भूलते हुए 'तीन' बोल देती है। इतने में ही मां का आपा खो जाता है और वह बच्ची को डांटने लगती है। मां को गुस्से में देखकर बच्ची सहम जाती है और डर के मारे 'दो' की जगह 'तीन-चार' कहने लगती है। इसके बाद भी उसे दो को दो पढ़ना याद नहीं आता और वो घबराहट में कहती है कि यह कुछ भी नहीं है। तभी मां गुस्से में उसे एक जोरदार थप्पड़ रसीद कर देती है और चिल्लाकर बताती है कि यह '2' है। इसके बाद रोती-बिलखती और दांत पीसती हुई मासूम बच्ची किसी तरह 1 से 5 तक गिनती पूरी करती है।

Advertisement

कमेंट सेक्शन में नेटिजंस का फूटा गुस्सा

इस वीडियो को @lakshu.5069 नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। कमेंट सेक्शन में नेटिजंस का गुस्सा फूट पड़ा है। 

उनका मानना है कि बच्चों में खौफ पैदा करने के बजाय उन्हें प्यार धैर्य और समझदारी से पढ़ाना चाहिए, ताकि उनके मन में पढ़ाई के प्रति डर नहीं बल्कि रुचि पैदा हो। हालांकि, कुछ यूजर्स ने मां का बचाव भी किया। उनका कहना है कि बच्चे प्यार से नहीं मानते हैं। एक यूजर ने कहा, 'जो भी न मारने की सलाह दे रहे हैं वे भी पिट कर ही पढ़े हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुझे अपने दिन याद आ गए।' एक ने कहा, 'हमने भी ऐसे ही थप्पड़ खाए हैं।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: पत्नी को शॉपिंग कराने पहुंचे अंकल, दुकानदार से की अच्छी लाल चूड़ी दिखाने की डिमांड! बुजुर्ग कपल का VIDEO हुआ वायरल

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड