बुजुर्ग ऑटो ड्राइवर ने बोली ऐसी फर्राटेदार अंग्रेजी, यात्री रह गया भौचक्का; कॉन्फिडेंस देख नेटिजंस हुए इंप्रेस- VIDEO VIRAL
ऑटो चलाकर अपना पेट भरने वाले एक बुजुर्ग चालक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वह ऐसी फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हैं कि सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: इन दिनों फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हुए एक बुजुर्ग ऑटो ड्राइवर का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। अगर आप भी इसकी फर्राटेदार अंग्रेजी सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे।
जी हां, वायरल हो रहे वीडियो में बुजुर्ग ऑटो ड्राइवर एक युवक से अंग्रेजी में बात करते सुना जा सकता है। इस दौरान बुजुर्ग एक सीख भी दे जाता है कि अंग्रेजी आना कितना जरूरी है।
फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते बुजुर्ग ऑटो ड्राइवर
वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑटो में एक यात्री बैठा हुआ है। बातचीत के दौरान वो भी सबकुछ बड़े ही ध्यान से सुन रहा है। इस दौरान वो ड्राइवर की अंग्रेजी सुन भौचक्का रह जाता है। ऑटो ड्राइवर वीडियो रिकॉर्ड कर रहे युवक से अंग्रेजी में कहता है कि अगर आपको अंग्रेजी आती है तो आप लंदन, पेरिस, अमेरिका या कहीं भी जा सकते हैं। लेकिन अगर नहीं आती, तो वहां जाना मुश्किल हो सकता है।
समझाया अंग्रेजी आनी कितनी जरूरी
इसके बाद वे एक उदाहरण देते हुए कहते हैं कि अंग्रेजी जानने वाला व्यक्ति लंदन के एक होटल में वेटर से आसानी से पानी मांग सकता है और अपनी जरूरत बता सकता है। लेकिन अगर वह मराठी में बात करते हुए कुछ भी मांगेंगे तो सामने वाला उसकी बात नहीं समझ पाएगा। बजाय उसकी मांग को पूरा करने के उसे वहां से भगा दिया जाएगा। इस दौरान वो अंग्रेजी को अंतरराष्ट्रीय भाषा बताते हुए युवक को इसे सीखने और बोलने की सलाह भी देते हैं।
Advertisement
कैमरामैन भी रह गया हैरान
इस वीडियो को @kon_bhushan1222 नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'उनसे बात करते समय उसकी अंग्रेजी में इतनी अच्छी पकड़ देखकर मैं हैरान रह गया और थोड़ा हकलाने भी लगा।'
नेटिजंस भी रह गए शॉक्ड
ये वीडियो साल 2024 का है, जो फिर से वायरल हो रहा है। वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। नेटिजंस उनका कॉन्फिडेंस देख इंप्रेस हो गए। एक यूजर ने लिखा, 'हुलिया देखकर अंदाजा नहीं लगाने का।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वो पढ़ा-लिखा है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वह मेरे जानने वाले कई मैनेजरों से कहीं बेहतर अंग्रेजी बोल रहा है।'