हॉलीवुड अभिनेता Tom Holland इस्तेमाल कर रहे फोल्डेबल iPhone Ultra? इस फोन और फोटो की क्या है सच्चाई
सोशल मीडिया पर वायरल फोटो में हॉलीवुड अभिनेता टॉम हॉलैंड के हाथ में एप्पल का फोल्डेबल iPhone Ultra दिखने का दावा किया गया। जानें क्या है इस फोन और फोटो की सच्चाई।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है। इसमें हॉलीवुड अभिनेता टॉम हॉलैंड (Tom Holland) फैंस के साथ सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं। उनके हाथ में एक अनोखा स्मार्टफोन है, जिसका डिजाइन मौजूदा iPhone से काफी अलग लग रहा है, खासकर कैमरा मॉड्यूल और ओवरऑल शेप देखकर कई यूजर्स का दावा है कि यह एप्पल का पहला फोल्डेबल iPhone Ultra है।
कुछ पोस्ट्स में लिखा गया कि टॉम हॉलैंड ने गलती से एप्पल के इस सुपर सीक्रेट डिवाइस को रिवील कर दिया। यह दावा भारत में उनकी हालिया यात्रा के साथ जोड़ा गया, क्योंकि वे क्रिस्टोफर नोलन (Christopher Nolan) की फिल्म ‘THE ODYSSEY’ के प्रीमियर के लिए मुंबई आए हुए हैं।
फोन का सच क्या है?
फोल्डेबल iPhone Ultra का यह दावा यह दावा पूरी तरह फेक और गलत है। वायरल फोटो में फोन के फोल्ड होने वाले दोनों हिस्से असमान दिख रहे हैं। असली फोल्डेबल फोन में दोनों पार्ट्स पूरी तरह समान और सटीक होने चाहिए। यह फोटो AI टूल्स से जनरेट या एडिट की गई है। तो टॉम हॉलैंड या एप्पल ने इस फोटो या डिवाइस की कोई पुष्टि नहीं की है।
यह पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया पर ऐसे फेक लीक वायरल होते हैं। एप्पल के नए प्रोडक्ट लॉन्च से पहले अक्सर AI से बनी इमेजेस और एडिटेड फोटोज घूमती रहती हैं।
Advertisement
फोल्डेबल iPhone की असली स्थिति
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Apple लंबे समय से फोल्डेबल iPhone पर काम कर रहा है। इसे iPhone Ultra या iPhone Fold नाम से लॉन्च किया जा सकता है। उम्मीद है कि यह सितंबर 2026 में iPhone 18 सीरीज के साथ आ सकता है। टॉम हॉलैंड वाली फोटो एक मजेदार वायरल ट्रेंड तो बन गई, लेकिन यह एप्पल के फोल्डेबल iPhone Ultra का असली खुलासा नहीं है। यह सिर्फ एक AI जनरेटेड फेक इमेज है।