अपडेटेड 24 November 2025 at 23:56 IST
Video Viral: धर्मेंद्र की याद में घर के बाहर फफक-फफककर रो पड़े फैंस, अपने हीरो के आखिरी दर्शन को उमड़ी भीड़
Video Viral: धर्मेंद्र के निधन के बाद पूरे भारत में शोक की लहर दौड़ रही है। इसी बीच एक्टर के घर के बाहर कई फैंस भी रोते हुए दिखाई दिए, जिनके वीडियोज वायरल हो रहे हैं।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Video Viral: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर आते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री और देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां परिवार, करीबी लोग और फिल्म जगत के बड़े से बड़े स्टार्स उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचें। इसी तरह से कई वीडियो एक्टर के घर के बाहर के वायरल हो रहे हैं, जिनमें उनके फैंस रोते हुए दिखाई दे रहे हैं।
अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, फूट-फूटकर रोते दिखे फैंस
धर्मेंद्र के निधन की खबर लगते ही बड़ी संख्या में फैंस उनके निवास और श्मशान घाट के बाहर पहुंच गए। कई लोग रोते दिखाई दिए, वहीं एक फैंस ने तो धरम पाजी की मशहूर फिल्मी पोशाक पहनकर श्मशान तक आ पहुंचा। एक वीडियो में एक बुज़ुर्ग महिला धर्मेंद्र के लिए अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए रो पड़ीं। उन्होंने अफसोस जताया कि वह अपने पसंदीदा हीरो के अंतिम दर्शन नहीं कर पाईं। एक अन्य वीडियो में एक युवा फैंस सुरक्षा व्यवस्था की वजह से अंदर न जा पाने का दुख शेयर करते हुए नजर आया।
बीमारी के बाद मिली थी अस्पताल से छुट्टी
धर्मेंद्र को इसी महीने के शुरुआत में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद घर पर ही उनका इलाज चल रहा था। हेल्थ में सुधार आने के बाद उन्हें 12 नवंबर को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और इलाज चल रहा था।
अमिताभ बच्चन से प्रीति जिंटा तक सितारों ने किया अंतिम दर्शन
धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार करने के लिए अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, आमिर खान, प्रीति जिंटा, दीपिका पादुकोण, गोविंदा समेत कई सितारे उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। सभी के आंखों में नमी और दिग्गज एक्टर को खोने का दुख ही दिखाई दे रहा था। एक्टर के जाने से उनके परिवार को काफी क्षति पहुंची है। पूरा परिवार इस गहरे सदमे से उभर नहीं पा रहा है। धर्मेंद्र के फिल्मी सफर के बारे में बात करें तो उनका करियर छह दशक से भी अधिक लंबा रहा है, जिसमें उन्होंने अनगिनत यादगार भूमिकाएं निभाईं और पीढ़ियों के दिलों पर राज किया।
Advertisement
कब होगी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म रिलीज?
धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ का नया पोस्टर ठीक उसी सुबह रिलीज किया गया। उसके कुछ घंटे बाद ही उनके निधन की खबर आ गई। अब यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होगी। यह फिल्म अब उनके करियर की अंतिम फिल्मों में शामिल हो गई है।
यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र के निधन पर भावुक हुईं प्रियंका चोपड़ा, फोटो किया शेयर
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 24 November 2025 at 23:56 IST