बेटी ने पापा के 50वें जन्मदिन को बनाया खास, सरप्राइज में दी ब्रैंड न्यू चमचमाती बाइक; पिता के रिएक्शन ने नेटिजंस को किया भावुक- VIDEO

बच्चों ने अपने पिता के 50वें जन्मदिन को बेहद खास बनाते हुए अपनी खुद की कमाई से एक अनोखा सरप्राइज प्लान किया। बच्चों से तोहफा पाकर पिता इतने भावुक हुए कि उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।

Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: पिता एक ऐसे बरगद के पेड़ की तरह है जो खुद धूप में तपकर अपने बच्चों को छांव देता है।  उसी पिता के जन्मदिन पर बच्चों ने अपनी खुद की कमाई से एक ऐसा शानदार सरप्राइज दिया कि पिता के आंसू छलक पड़े। बच्चों का अनमोल तोहफा और पिता का भावुक चेहरा सोशल मीडिया पर हर किसी का दिल छू रहा है।

बच्चों ने अपने पिता के 50वें जन्मदिन को बेहद खास बनाते हुए अपनी खुद की कमाई से एक अनोखा सरप्राइज प्लान किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की अपने पिता को वीडियो कॉल पर 'हैप्पी बर्थडे डैडी' कहती नजर आ रही है। फिर पिता परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर से बाहर निकलते दिखते हैं।

बेटी ने पिता को सरप्राइज में दी ब्रैंड न्यू  बाइक

पूरा परिवार उन्हें उस सरप्राइज के पास ले चलता है जिसे लाल रंग के कपड़े से ढका हुआ है। पिता जैसे ही कपड़ा हटाते हैं, तो सामने एक न्यू ब्रैंड बाइक खड़ी नजर आती है। नई बाइक देखकर पिता बेहद खुश हुए। साथ ही अपने बच्चों की कामयाबी और प्यार को देखकर पिता खुद को संभाल नहीं सके और उनकी आंखों से खुशी के आंसू बह निकले। यह भावुक पल सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।

कैप्शन ने जीता नेटिजंस का दिल

वीडियो को @nandus.notebook नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा है। इसमें लिखा है, 'उस इंसान के 50 साल, जिसने मुझे सब कुछ दिया। इसीलिए मैं हर दिन इतनी मेहनत करती हूं। पापा, आपने अपनी पूरी जिंदगी हमारे परिवार को खुद से ज्यादा अहमियत दी है। आपने मुझे एक शानदार जिंदगी दी, मुझे आज का इंसान बनाया, जब मुझे खुद पर शक था तब मुझ पर भरोसा किया और मुझे सिखाया कि कड़ी मेहनत और दयालुता ही आपको किसी भी दूसरी चीज से ज्यादा आगे ले जाती हैं।'

Advertisement

लोग बोले- बेटी के पहले हीरो पापा…

वायरल वीडियो को खबर लिखे जाने तक डेढ़ लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं कमेंट में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत दिल को छू लेने वाला। मेरी आंखों में आंसू आ गए। एक प्यारी बेटी और हमेशा ख्याल रखने वाले पापा के बीच प्यार का सबसे प्योर।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वो कितने प्यारे अंदाज में 'हैप्पी बर्थडे डैडी' कहती है। इसमें कितनी भावनाएं और प्यार है। भगवान उस पर कृपा बनाए रखे।' एक अन्य ने लिखा, 'पापा बेटी के पहले हीरो होते हैं।'

यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड संग होटल में रंगे हाथ पकड़ी गई पत्नी, फिर बीच सड़क पर पति और सास के साथ गुत्थमगुत्थी; हाई वोल्टेज ड्रामे का VIDEO VIRAL
 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड