नन्ही परी ने बदला कन्या भोज का मेन्यू, पूड़ी-हलवे की जगह इन चीजों की हुई डिमांड, Video हो रहा वायरल
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें एक नन्ही परी कन्या भोज के मेन्यू को बदलने का बात कर रही है।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: नवरात्रि के अवसर पर कन्या भोज को खास महत्व दिया जाता है। देशभर में इस पावन अवसर के दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक नन्ही परी कन्या भोज का मेन्यू बता रही है। वह अपने हिसाब से पूड़ी और हलवे के जगह दूसरी चीजों की डिमांड करती नजर आ रही है। उसकी मासूमियत लोगों का दिल जीत रही है।
नन्ही परी ने कन्या भोज का बदला मेन्यू
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक बच्ची कन्या भोज के पूरे मेन्यू को बदलकर अपने तरीके से चीजों की डिमांड कर रही है। पूड़ी-हलवे की जगह वह पिज्जा और केक, खीर की जगह पास्ता और मीठे में चॉकलेट, साथ ही पैसे की जगह टेडी बियर देने की बात कहती है।
बच्ची की मासूमियत ने जीता दिल
वीडियो में बच्ची अपने प्यारे अंदाज में कह रही है, 'इस बार पैसे नहीं देना भैया, टेडी बियर देना, पैसे तो मम्मी रख लेती हैं, सीताराम।' उसकी मासूम बातें देखकर सोशल मीडिया पर लोग लोटपोट हो रहे हैं। बता दें, यूजर्स ने वीडियो पर जमकर रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत सही बेटा, चेंज होना चाहिए’, वहीं दूसरे ने कहा, ‘इतने प्यार से बोल रही है तो चेंज करना होगा’। कुछ ने मजाक में कहा कि बिटिया माता रानी को पिज्जा और चॉकलेट पसंद नहीं, कुछ ने इसे संसद में उठाने तक की बात कर दी।
वीडियो तेजी से हो रहा वायरल
यह प्यारा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे अब तक 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके साथ ही 6 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। बच्ची की मासूमियत और अनोखी बातें सोशल मीडिया पर खूब चर्चित हो रही हैं।