
Bigg Boss 19: बेडरूम में घुसा सांप तो कांपने लगे घरवाले, इस कंटेस्टेंट ने बोतल में किया कैद, मदारी वाला खेल देख सब हैरान
Bigg Boss 19: इन दिनों 'बिग बॉस 19' सुर्खियों में बना हुआ है। अब एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चौंकाने और डराने वाला मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि बिग बॉस के घर में अचानक से एक सांप देखने को मिला है, जिससे घर के सभी कंटेस्टेंट के बीच हड़कंप मच गया है। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि मृदुल तिवारी ने अपने देसी अंदाज को अपनाकर इस सांप को काबू कर लिया है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
बिग बॉस के घर के बेडरूम एरिया में एक सांप दिखा है, जिसे सबसे पहले गौरव खन्ना ने देखा। इसके बाद घर में हलचल मच गई।
Image: Instagram
इस खतरनाक स्थिति को देखते हुए बिग बॉस ने सभी घरवालों को गार्डन एरिया की तरफ जाने का के लिए कहा, ताकि सब कंटेस्टेंट सेफ रहें।
Image: Bigg Boss 19 House TourAdvertisement
एक तरफ जहां सभी कंटेस्टेंट डर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ देसी अंदाज में मृदुल तिवारी सामने आकर खुद ही सांप को पकड़ने का फैसला करते हैं।
Image: Instagram
मृदुल ने अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए सांप को पकड़कर बोतल में कैद कर दिया। उनके द्वारा उठाए गए इस कदम की खूब चर्चा हो रही है।
Image: XAdvertisement
वहीं, सोशल मीडिया पर फैंस के बीच इस बात की चर्चा बनी हुई है कि एपिसोड में पूरी क्लिप को क्यों नहीं दिखाया गया है। कुछ ने मृदुल की तारीफ की तो कुछ का कहना है कि उनकी हवा निकाल दी गई।\
Image: Instagram
Image: Instagram/X
बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ है जब बिग बॉस के घर में सांप देखने को मिला है। इससे पहले भी बिग बॉस के ओटीटी में लवकेश कटारिया को जब सजा दी गई थी, उस समय लाइव फीड में सांप देखा गया था।
Image: Instagram
सांप वाले वाकये के साथ ही आपको बता दें कि इस हफ्ते 8 खिलाड़ी नॉमिनेट हुए हैं। देखना होगा कि कौन से कंटेस्टेंट्स सेफ जोन में रह पाते हैं।
Image: x