नखरे, चेहरे के एक्सप्रेशन और स्टेप्स... संगीत सेरेमनी में कपल ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस, सभी की टिकी निगाहें- VIDEO VIRAL

इन दिनों एक बेहद आकर्षक और जोश भरा दूल्हा-दुल्हन का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया में दूल्हा-दुल्हन के डांस का वीडियो आते ही वायरल हो जाता है, क्योंकि इन वीडियोज में रोमांस, मस्ती, एनर्जी और खुशी का ऐसा अनोखा मिश्रण होता है जो हर उम्र के लोगों को तुरंत अपनी ओर आकर्षित कर लेता है। नेटिजंस इन क्लिप्स को बार-बार देखते हैं, लाइक-शेयर करते हैं और कमेंट्स में अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए एक-दूसरे को टैग करते रहते हैं।

इसी कड़ी में इन दिनों एक और बेहद आकर्षक और जोश भरा दूल्हा-दुल्हन का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। दूल्हा-दुल्हन के डांस परफॉर्मेंस देखने के बाद लोग अपनी नजरें नहीं हटा पाए।

जोश, फेस एक्सप्रेशन और नखरे...

वायरल हो रहा वीडियो संगीत सेरेमनी का बताया जा रहा है। इसमें जहां लड़की ने लहंगा चोली पहना है, वहीं लड़का कुर्ता पायजामा में नजर आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल 'चल प्यार करेगी' गाने पर जमकर परफॉर्म कर रहा है। इस दौरान उनके स्टेप्स ने हर किसी को सरप्राइज कर दिया। क्या जोश, क्या चेहरे के एक्सप्रेशन और क्या नखरे... हर चीज पर घरवाले और मेहमानों की निगाहें टिक गईं।

वीडियो पर लोगों ने लुटाया ढेरों प्यार

वीडियो को @reelsparkbysimi नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'ना से लेकर हां तक जीवनभर के लिए।'वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है।

Advertisement

यूजर्स ने बांधे तारीफों के पुल

वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'बहुत फिल्मी। ब्राइड स्टनिंग लग रही है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'शानदार परफॉर्मेंस।' वहीं अन्य यूजर्स भी तारीफ करते नहीं थके। कुछ ने तो गाने के चुनाव को लेकर कहा कि हम ये गाने तो जैसे भूल ही गए थे।

यह भी पढ़ें: BJP जॉइन करते ही खत्म हुआ राघव चड्ढा का क्रेज? इंस्टाग्राम पर धड़ल्ले से अनफॉलो कर रहे Gen Z! अब तक इतने लाख फॉलोअर्स घटे

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड