अपडेटेड 3 July 2025 at 13:51 IST

VIRAL VIDEO: चित्रकूट की सड़क पर लंगूर का दिखा शाही अंदाज, कार की छत पर 2 किलोमीटर सफर कर 'हनुमान जी' ने किया शहर का मुआयना

धर्म नगरी चित्रकूट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक लंगूर कार पर शाही सवारी करते नजर आ रहा है।

Follow : Google News Icon  

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। एक लंगूर फोर व्हीलर गाड़ी की छत पर बैठकर शाही अंदाज में शहर की सड़कों पर घूमता नजर आया। यह नजारा देख स्थानीय लोग और तीर्थयात्री हैरान रह गए, वहीं कई लोग इस पल को अपने में कैमरे में कैद करने लगे।


धर्म नगरी चित्रकूट में वैसे तो बंदर बहुत पाए जाते हैं। लेकिन बुधवार को एक बंदर (लंगूर) की शाही सवारी शहर में चर्चा का विषय बन गया। बंदर महाराज बाकायदा हरियाणा नंबर की चार पहिया गाड़ी की छत पर बैठकर चित्रकूट की सड़कों पर शाही अंदाज में घूमते नजर आए। बताया जा रहा है कि यह घटना उस वक्त हुई जब हरियाणा से आए तीर्थयात्री अपनी कार में चित्रकूट भ्रमण कर रहे थे।

लंगूर महाराज की शाही सवारी वायरल

अचानक एक लंगूर उनकी कार की छत पर चढ़ गया और आराम से लगभग दो किलोमीटर तक यूं ही बैठा रहा। उसने किसी को परेशान नहीं किया, बल्कि पूरे ठाठ से सवारी करता रहा, मानो खुद ही किसी रथ पर सवार हो और शहर का मुआयना करने निकला हो। लंगूर का यह शाही अंदाज देखते ही देखते लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। सड़क किनारे खड़े लोग और अन्य वाहन चालकों ने इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद किया। वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

तीर्थनगरी चित्रकूट में चर्चा का विषय लंगूर

वायरल वीडियो में लोग अलग-अलग कमेंट्स कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे चित्रकूट की शाही सवारी बताया, तो कुछ ने लिखा कि यह लंगूर नहीं, खुद हनुमान जी दर्शन देने आए हैं। फिलहाल यह वीडियो तीर्थनगरी चित्रकूट की एक चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इसे हंसी और श्रद्धा दोनों के नजरिए से देख रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: तबीयत खराब में भी बुलाती थी...गुस्‍साए नौकर ने मालकिन-बेटे को मार डाला

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 3 July 2025 at 13:51 IST