तबीयत खराब में भी बुलाती थी, डांटती थी...गुस्‍साए नौकर ने मालकिन और उसके बेटे को मार डाला; डबल मर्डर से दहली दिल्ली

दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। एक 42 वर्षीय महिला और उसके 14 वर्षीय बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi double murder servent kills mother, son at Lajpat Nagar home, says woman ‘scolded’
तबीयत खराब में भी बुलाती थी, डांटती थी...गुस्‍साए नौकर ने मालकिन और उसके बेटे को मार डाला; डबल मर्डर से दहली दिल्ली | Image: Republic

दिल्ली के लाजपत नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। एक 42 वर्षीय महिला और उसके 14 वर्षीय बेटे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। दोनों की लाशें उनके ही घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिलीं। मामले में चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात के बाद से ही घर का नौकर मुकेश फरार था, जिसे पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है। घटना का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों ने नोटिस किया कि घर में दो दिन से कोई हलचल नहीं हो रही थी। दरवाजे पर दस्तक देने पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर घर के अंदर दाखिल हुई।

घर के भीतर का दृश्य दिल दहला देने वाला था। 42 वर्षीय महिला रुचिका का शव बेड के नीचे पड़ा था, जबकि 14 वर्षीय बेटे कृष की लाश बाथरूम में मिली। दोनों के गले पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। पूरे घर में खून फैला हुआ था। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि घर का नौकर मुकेश है, जो घटना के बाद से फरार था। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि किसी बात को लेकर रुचिका ने मुकेश को डांटा था, जिससे नाराज होकर उसने गुस्से में आकर यह खौफनाक कदम उठाया।

4 साल से मृतका की दुकान पर काम कर रहा था मुकेश

पुलिस ने फरार चल रहे मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि वारदात में किसी और की संलिप्तता तो नहीं है या फिर यह पूरी तरह से एकलौती साजिश थी। सूत्रों के मुताबिक, मुकेश पिछले 4 साल से मृतका की कपड़े की दुकान पर काम करता था।

Advertisement

पुलिस पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसका कहना है कि मालकिन उल्टा सीधा बोलती थी। मेरी तबीयत खराब थी। उसके बाबजूद मालकिन काम पर बुलाती थी।  अपमानित करती थी और डांटती थी। इसलिए गुस्से में आकर पहले मालकिन को मार डाला। जब बेटे ने उसे देख लिया तो उसको भी मार दिया। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें- UP: पहले पति से तलाक, दूसरे की संदिग्ध मौत, देवर-ससुर से अवैध संबंध...झांसी की बहू का 'कांड', पॉपर्टी के लिए सास का किया कत्ल
 

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड