VIRAL: ब्यूटी फिल्टर हटा, तो इन्फ्लुएंसर की ‘असली शक्ल’ देख लोगों को लगा झटका! तुरंत घट गए लाखों फॉलोअर्स

VIRAL: रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक महिला चीनी इन्फ्लुएंसर सोशल मीडिया पर लाइव थी जब कुछ सेकंड के लिए उसका ‘ब्यूटी फिल्टर’ कथित तौर पर हट गया।

Follow : Google News Icon  
Chinese influencer loses followers after beauty filter glitch
Chinese influencer loses followers after beauty filter glitch | Image: X

VIRAL: सोशल मीडिया ने हकीकत और दिखावे के बीच की लकीर को काफी धुंधला कर दिया है। हैरानी वाली बात ये है कि ये बात पता होने के बाद भी लोग सोशल मीडिया की दिखावे वाली चीजों पर ज्यादा यकीन रखते हैं। इसी चीज का शिकार हुईं एक चीनी इन्फ्लुएंसर जिनका कुछ सेकंड के लिए ही ‘ब्यूटी फिल्टर’ हटा तो उनके लाखों फॉलोअर्स कम हो गए।

सोशल मीडिया पर उस चीनी इन्फ्लुएंसर का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक महिला चीनी इन्फ्लुएंसर सोशल मीडिया पर लाइव थी जब कुछ सेकंड के लिए उसका ‘ब्यूटी फिल्टर’ कथित तौर पर हट गया।

‘ब्यूटी फिल्टर’ हटते ही घटे लाखों फॉलोअर्स

अब ये मूमेंट इंटरनेट पर आग की तरह वायरल हो रहा है। खबरों में ऐसा दावा किया जा रहा है कि उन कुछ सेकंड में जब नेटिजंस ने इन्फ्लुएंसर की असली शक्ल देखी तो वो कथित तौर पर हैरान रह गए क्योंकि फिल्टर लगाने के बाद वो ज्यादा गोरी और जवान लगती थीं। हालांकि, कुछ ही सेकंड बाद जब फिल्टर वापस ऑन हो गया तो उनका चेहरा फिर से स्मूद, बड़ी आंखों और शार्प जॉ-लाइन के साथ ‘डॉल लुक’ में बदल गया।

मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा भी दावा किया जा रहा है कि इन्फ्लुएंसर का रियल फेस देखने के बाद कई लोगों ने उन्हें अनफॉलो कर दिया और उनके कथित तौर पर मिनटों में ही लगभग 1,40,000 फॉलोअर्स कम हो गए। हालांकि, इस खबर की अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

Advertisement

सुंदर दिखने का प्रेशर, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

अब जैसे ही ये खबर आग की तरह फैली, सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। अब सोशल मीडिया पर क्या सच है और क्या झूठ, इसे लेकर लोग आमने-सामने आ गए हैं। साथ ही बहुत से लोग ब्यूटी स्टैंडर्ड को बनाए रखने के प्रेशर को लेकर भी दिक्कतें साझा कर रहे हैं कि कैसे लोगों से कुछ देर के लिए मिलने वाली सराहना के लिए लोगों को ब्यूटी फिल्टर और AI टूल्स का इस्तेमाल करना पड़ता है। हालांकि, इसमें एक पॉजिटिव बात ये रही कि लोग अब अपनी नैचुरल ब्यूटी को अपनाना और उसे सबके सामने गर्व के साथ फ्लॉन्ट करना भी सीख रहे हैं। बहुत से नेटिजंस ने कमेंट सेक्शन में उस चीनी इन्फ्लुएंसर के रियल फेस की जमकर तारीफें की हैं और लिखा कि कैसे उसका असली चेहरा ज्यादा सुंदर है। 

ये भी पढ़ेंः Vada Pav Girl: चंद्रिका दीक्षित की खुली पोल! पति संग मिस्ट्री मैन के साथ ब्रेकफास्ट करती आईं नजर, नेटिजंस बोले- सब ड्रामा है

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड