Vada Pav Girl: चंद्रिका दीक्षित की खुली पोल! पति संग मिस्ट्री मैन के साथ ब्रेकफास्ट करती आईं नजर, नेटिजंस बोले- सब ड्रामा है
Vada Pav Girl: 'वड़ा पाव गर्ल' उर्फ चंद्रिका दीक्षित का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो पति के साथ ब्रेकफास्ट करती नजर आ रही हैं। वीडियो में मिस्ट्री मैन भी है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Vada Pav Girl: दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' उर्फ चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर कंट्रोवर्सी में बनी हुई हैं। उनका नाम एक मिस्ट्री मैन के साथ जोड़ा जा रहा है। उन्होंने अपने पति युगम गेरा पर उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया है और खुद एक गैर-मर्द के साथ रोमांटिक रील्स बना रही हैं। अब इन तीनों का एक पुराना वीडियो सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर नेटिजंस का ध्यान खींच लिया है।
ये वीडियो कब का और कहां का है, ये तो नहीं पता चल पाया है। इस वीडियो में चंद्रिका दीक्षित अपने बेटे के पास बैठी हैं जो दूध पी रहा होता है। उनके बगल में उनके पति युगम बैठे हैं। हालांकि, नेटिजंस तब हैरान रह गए जब उसी टेबल पर वो मिस्ट्री मैन भी ब्रेकफास्ट एंजॉय करता दिखा।
पति संग मिस्ट्री मैन के साथ ब्रेकफास्ट करती चंद्रिका दीक्षित
ये वीडियो chandrika_mysteryman नाम के एक इंस्ट्रागाम हैंडल पर शेयर किया गया है। वीडियो देखने में किसी हिल स्टेशन का लग रहा है। सभी ब्रेकफास्ट बुफे एंजॉय कर रहे थे। जहां चंद्रिका दीक्षित अपने पति युगम गेरा और बेटे के बीच बैठी हुई थीं, वही वो मिस्ट्री मैन उसी टेबल पर उनके सामने बैठकर फोन चला रहा था। वीडियो बनाने वाले ने चंद्रिका से बात की जो कह रही थीं कि सभी सुबह 8 बजे उठकर नाश्ता करने आ गए हैं और मजे में धूप सेंक रहे हैं।
'वड़ा पाव गर्ल' की खुली पोल!
अब इस वीडियो के सामने आने के बाद 'वड़ा पाव गर्ल' उर्फ चंद्रिका दीक्षित और उनके पति युगम गेरा नेटिजंस के निशाने पर आ गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग कपल की आलोचना करते हुए सवाल कर रहे हैं कि क्या केवल पब्लिसिटी के लिए दोनों अपने रिश्ते के बीच इस मिस्ट्री मैन को लेकर आए हैं। दूसरे ने लिखा- मुझे तो पहले से पता था कि ये सब एक ड्रामा है। तीसरे ने लिखा- अरे वो मिस्ट्री मैन इनका रिश्तेदार है। लोगों का अब कहना है कि चंद्रिका और युगम केवल पब्लिसिटी के लिए ये ‘एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का ढोंग’ रच रहे हैं। अब सच क्या है, ये तो कपल ही बता पाएगा।