VIRAL VIDEO: 'वाह रे समाज, बहन भाई को मुक्का मारे तो कोई बात नहीं माता रानी का रूप है, भाई मारे तो पापा की बेल्ट...', मासूम बच्चे का फूटा गुस्सा

अक्सर कहा जाता है कि घर में भाई से ज्यादा बहन को प्यार मिलता है। ये बात कहीं न कहीं बच्चे के दिल में घर कर जाती है। ऐसा ही कुछ इन दिनों वायरल हो रहे वीडियो में देखने को मिल रहा है। यहां बच्चा अपने दिल का दर्द बयां करते हुए बताता है कि कैसे समाज में सिर्फ लड़कियों को प्यार-दुलार और लड़कों को पापा की बेल्ट मिलती है। हालांकि, उसके बोलने के अंदाज ने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया।

Viral Video
Viral Video | Image: x

Viral Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' में बच्चों के क्लिप्स पोस्ट होते ही छा जाते हैं। कभी उनकी क्यूटनेस, कभी शरारत तो कभी नौटंकी लोगों को भा जाती है। लेकिन इन दिनों एक बच्चे का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे सुनने के बाद आपकी भी हंसी छूट जाएगी।

वायरल हो रहे वीडियो में आंखों में आंसू लिए बच्चा अपने दिल के दर्द बयां कर रहा है। वो बताता है कि उसके अनुसार कैसे समाज लड़कियों पर लड़कों से ज्यादा प्यार लुटाता है। वो बताता है कि अगर बहन भाई को कूटे तो कहा जाता है कि वो माता रानी का रूप है। लेकिन अगर वही भाई उस पर हाथ उठा दे तो पापा की बेल्ट निकल आती है।

बच्चे ने अपना दर्द कुछ यूं किया बयां

वीडियो में बच्चा कहते सुना जा सकता है, 'वाह रे समाज तेरा दोगलापन! बहन घर की लक्ष्मी और भाई घर का राक्षस-जानवर। वाह रे समाज वाह। बहन भाई को मुक्का, घूंसा जो भी मारे, कोई बात नहीं माता रानी का रूप है; होता रहता है। और अगर भाई मारे तब पापा की बेल्ट निकलती है बेल्ट।'

‘…मर्द को कभी दर्द नहीं होता’

वो आगे कहता है, 'बहन रोए तब कोई बात नहीं, पापा की परी है। रो सकती है। लेकिन भाई रोए, तब कहते हैं मर्द को कभी दर्द नहीं होता। वाह समाज वाह।'

Advertisement

'बड़े ही दुख के साथ हंसना पड़ रहा' 

इस वीडियो को @HasnaZaruriHai नामक एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में मजेदार अंदाज में लिखा हुआ है, 'बड़े ही दुख के साथ हंसना पड़ रहा है।' वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है।

यूजर्स बोले- हमारे साथ बचपन से ही भेदभाव हुआ

वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'भाई बात तो सही कर रहा है बच्चा। हमारे साथ तो बचपन से ही भेदभाव हुआ है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'समाज पर ध्यान न दे बेटा। वरना समाज घूर-घूर के जिंदा मार देगी, बिना बोले ही।' एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, 'भाई आज सारे भाइयों का दर्द बयां कर दिया।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमेरिकी झंडा लिए उड़ान भर रहा था स्काईडाइवर, तभी पेड़ में फंस गया पैराशूट; आगे जो हुआ... VIDEO देख अटक जाएंगी सांसें!
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड