अमेरिकी झंडा लिए उड़ान भर रहा था स्काईडाइवर, तभी पेड़ में फंस गया पैराशूट; आगे जो हुआ... VIDEO देख अटक जाएंगी सांसें!

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक युवक का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो स्काईडाइविंग करते दिखाई दिए। इसी बीच अचानक उनका पैराशूट पेड़ से टकराया और उसमें उलझ गया। वीडियो ने यूजर्स की सांसें फूला दी है।

Viral Video
Viral Video | Image: X

Viral Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' में इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ है, जिसे देख यकीनन पल भर के लिए आप सिहर उठेंगे। लैंडिंग के दौरान एक स्काईडाइवर की जान तब बाल-बाल बची,  जब उसका झंडा पेड़ में उलझ गया। इससे पैराशूट का बैलेंस बिगड़ गया। आगे जो हुआ वो कैमरे में रिकॉर्ड है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूरा मामला अमेरिका के कैलिफोर्निया में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह का बताया जा रहा है। रॉस नाम के युवक को स्काईडाइविंग का अच्छा खासा तजुर्बा है। वो इस समारोह में विशाल अमेरिकी झंडे के साथ पैराशूट से एंट्री ले रहे थे।

लैंडिंग कर रहा था युवक तभी...

शुरुआत में यह खूबसूरत नजारा लोगों को आकर्षित कर रहा था। हर किसी की निगाहें स्काईडाइवर रॉस पर टिकी थीं। हजारों दर्शक उनके स्वागत में हूटिंग कर रहे थे। कई लोग इस दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर रहे थे। रॉय जैसे ही लैंडिंग करते हुए जमीन के करीब पहुंचे वह हादसे का शिकार हो गए।

पेड़ में उलझने से बिगड़ा पैराशूट का बैलेंस

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि रॉस के जमीन पर पहुंचने के कुछ कदम दूर पर उनका झंडा पेड़ में उलझ गया। देखते ही देखते पैराशूट का संतुलन बिगड़ा और वह तय जगह पर लैंड करने की बजाय पास लगे टेंट पर जा गिरे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंट भी उखड़ गया।

Advertisement

हादसे के बाद स्काईडाइवर की हालत

हालांकि अच्छी बात ये रही कि टेंट पर गिरने से स्काईडाइवर दर्शकों के स्टैंड तक नहीं पहुंच पाया। अगर ऐसा हो जाता तो इसके परिणाम कहीं ज्यादा गंभीर हो सकते थे। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों को स्काईडाइवर की चिंता सताने लगी। हर कोई ये जानने के लिए परेशान दिखा कि स्काईडाइवर सुरक्षित है या नहीं।

मगर स्काईडाइवर ने हादसे के बावजूद हिम्मत दिखाई और खुद चलकर मैदान में एंट्री ली। दर्शकों ने भी तालियां बजाकर उनका मनोबल बढ़ाया और उनकी हिम्मत को सलाम किया। आयोजकों के मुताबिक, रॉस ने उसी शाम फिर से स्काइडाइव का फैसला लिया। उनके इस कदम से साफ हो गया कि उन्हें गंभीर चोट नहीं लगी।

Advertisement

वीडियो देख यूजर्स की अटकी सांसें!

खैर, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद जहां कई यूजर्स ने राहत की सांस ली, तो वहीं कई यूजर्स की इस नजारे को देखने के बाद सांसें अटक गई। फिलहाल पूरा वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: '...मैया करा दो मेरो ब्याह', जब दूल्हे ने मां संग दी परफॉर्मेंस, मेहमान नहीं हटा पाए नजर; दिल छू लेने वाला VIDEO VIRAL

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड