CCTV: हाईवे पर स्टंट, एक कार के ऊपर बैठे 10-15 युवक; मुजफ्फरनगर में पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में एक स्विफ्ट गाड़ी को बैलगाड़ी की तरह हाईवे पर चलाया जा रहा है, यानी स्विफ्ट कार पर दर्जन भर लोग बैठ गए और रील बना रहे थे।

Video Viral: मुजफ्फरनगर में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक स्विफ्ट गाड़ी को बैलगाड़ी की तरह हाईवे पर चलाया जा रहा है, यानी स्विफ्ट कार पर दर्जन भर लोग बैठ गए और गाड़ी को सड़क पर चलाया जा रहा है। इस घटना में 10-15 युवक शामिल थे जो स्विफ्ट गाड़ी पर सवार होकर स्टंट कर रहे थे। उनकी यह लापरवाही हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

रील बनाने के चक्कर में स्टंट 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और गाड़ी और उसमें सवार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पांच नामजद और 15 अज्ञात व्यक्तियों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि ये युवक एक रील बनाने के चक्कर में इस तरह की लापरवाही कर रहे थे।

तितावी के जाग्गाहेड़ी टोल की घटना

खबर है कि घटना के दौरान स्टंट बाजों ने एक ट्रक ड्राइवर को भी पीटा था। यह घटना तितावी के जाग्गाहेड़ी टोल पर घटित हुई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत ही आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने का फैसला लिया। इस मामले में सीओ फुगाना, संत प्रसाद उपाध्याय ने ज्यादा जानकारी देते हुए बताया कि युवकों की इस तरह की लापरवाही न सिर्फ उनकी बल्कि बाकी लोगों की जान को भी खतरे में डालती है। पुलिस इस तरह की घटनाओं पर नजर रखती है।  

यह भी पढ़ें : Sam Pitroda: CM मोहन ने कांग्रेस को माफी मांगने की दी सलाह, कहा- 'चुनाव के बाद असली चरित्र सामने'

Advertisement

यह भी पढ़ें : चिराग पासवान बोले- ये सरकार गरीब कल्याण को लेकर समर्पित, 25 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड