VIDEO: स्टेज पर लड़के को उठाया, फिर पटका... शादी में जब दुल्हन दिखाने लगी अनोखा टैलेंट, कोने में खड़े दूल्हे का रिएक्शन हो गया VIRAL
Wedding Viral Video: शादी में अनोखा नजारा देखने मिला। जहां दुल्हन स्टेज पर एक शख्स को उठाकर पटकती नजर आई। ये देख जहां मेहमान हैरान रह गए। वहीं दूल्हे का रिएक्शन भी देखने लायक था।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Dulha-Dulhan Viral Video: सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते हुए आपने दुल्हन की अनोखी एंट्री से लेकर नाच-गाने के ढेरों वीडियो तो जरूर देखने होंगे, लेकिन इस बार एक शादी में अलग नजर देखने मिला। एक लड़की अपनी ही शादी में स्टेज पर जूडो-कराटे करने लगी। उसे देख कोने में खड़ा दूल्हा हैरान रह गया। वहीं, शादी में मौजूद मेहमान भी दुल्हन के इस अनोखे अंदाज को देखते ही रह गए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दुल्हन एक शख्स को दुल्हन उठाते पटकती नजर आ रही है। वो स्टेज पर अपने मार्शल आर्ट्स स्किल दिखा रही है। वीडियो देख कई लोग हैरान हो गए। वहीं, कुछ लोग तो दूल्हे को सावधान रहने की सलाह देते दिखे।
दुल्हन का अंदाज देख हैरान रह गए मेहमान
वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन स्टेज पर खड़ी हुई है। तभी एक शख्स उसके सामने आता है और मजाक में धक्का देने लगता है। दुल्हन भी उसे जवाब देती है। पहले तो लड़की उसे घुटने से मारने का नाटक करती है और फिर उठाकर जोर से पटक देती है। उसे देख ऐसा लग रहा है कि वह मार्शल आर्ट्स में ट्रेनिंग ले चुकी है।
कोने में खड़ा देखता रहा दूल्हा
दुल्हन की इस हरकत पर जहां वहां मौजूद हर मेहमान हंसने लगे। इस बीच कैमरे का फोकस दूल्हे पर जाता है, जो कोने में खड़ा नजर आ रहा है। दूल्हा हाथ बांधे खड़े होकर ये नजारा चुपचाप देख रहा था।
Advertisement
इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को cinematographer_mubu अकाउंट से शेयर किया गया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 25 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं ढेरों लोगों ने इस पर मजेदार कमेंट्स भी किए।
लोगों ने VIDEO पर लिए जमकर मजे
एक यूजर ने लिखा, "अगला टारगेट पति।" दूसरे ने कहा, "दूल्हे के लिए- सावधान रहें, बहुत बहुत सावधान रहें।" एक और यूजर ने कहा, "दूल्हे के चेहरे पर डर दिख रहा है।" अन्य ने लिखा, "वो अपने पति को डेमो दिखा रही है।"