VIRAL: हाथ में कागज और पेन... फेरे से पहले दूल्हे ने की ऐसी जिद, दुल्हन भी नहीं कर पाई मना; दिल छू लेने वाला मोमेंट VIRAL
सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक दूल्हे-दुल्हन का प्यारा सा वीडियो वायरल हुआ है। इसे देखने के बाद यकीनन आपका भी चेहरा खुशी से खिल उठेगा।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह से जुड़े वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। इसमें कभी दूल्हा-दुल्हन का डांस, तो कभी बारातियों-घरातियों के थिरकने का वीडियो नेटिजंस का ध्यान खींच लेता है। लेकिन इन दिनों जो वीडियो वायरल हुआ है वो इन चीजों से बिल्कुल हटकर है। जी हां, इन दिनों वायरल हो रहा वीडियो दूल्हा-दुल्हन के एक ऐसे मोमेंट का है जो आपका भी दिल जीत लेगा।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे हैं। वरमाला की रस्म हो चुकी है। शायद फेरों की रस्म होना बाकी है। इसी दौ रान दूल्हा अपनी जेब से एक कागज का टुकड़ा निकालता है और अपनी बेटर हाफ से उस पर साइन करने को कहता है। ये नजारा देख पूरा माहौल खिल उठता है। आखिर क्या है पूरा माजरा चलिए बताते हैं।
जब दूल्हे ने अचानक निकाला एक कागज
दरअसल, एक-दूजे के साथ जन्मों-जन्मों के बंधन में बंधने के लिए मंडप में बैठा कपल बेहद खुश और एक्साइटेड दिख रहा है। उन्होंने इस दिन का ख्वाब न जाने कब से संजो कर रखा था, जो अब आखिरकार पूरा हो रहा है। ऐसे में इस मौके पर दूल्हे ने कागज का वो टुकड़ा निकाला जिस पर उसने अपनी आने वाले जिंदगी के लिए लड़की के साथ मिलकर सपने देखे थे। इस कागज पर दुल्हन के लिखे शब्दों को पढ़ते हुए दूल्हे ने कहा, 'मैं रितिका भंडारी विशाल केड़िया को अपने हसबैंड के तौर पर स्वीकारती हूं। इसने मुझे पहले रिजेक्ट कर दिया था। इसने लिखा था कि हम उस समय का इंतजार करेंगे।'
कौन सा वादा पूरा करवाने की जिद पर अड़ा दूल्हा?
दूल्हे ने आगे उसी कागज पर लिखे अपने शब्दों को पढ़ते हुए कहा, 'और मैंने लिखा था कि मैं विशाल केड़िया रितिका भंडारी को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार करता हूं। मैंने आखिर में साइन करके तारीख लिखी थी 1 जनवरी 2023। और इसने कहा था समय आएगा तो साइन करुंगी। तो करा लूं मैं?' फिर दूल्हा अपनी दुल्हनियों को वही कागज देते हुए कहता है कि प्लीज इस पर साइन करके अपना वादा पूरा करो।
Advertisement
दुल्हन के साइन करते ही खुशी से चहक उठा दूल्हा
खुशी से चहकती दुल्हन कहती है पेन लाओ। पहले से ही पूरी तैयारी के साथ बैठा दूल्हा उसे पेन पकड़ाता है। फिर दुल्हन कहती है कि मैं साइन में मिसेज रितिका केड़िया लिख रही हूं। बता दें कि लड़के का पूरा नाम विशाल केड़िया है। ऐसे में लड़की ने उसे अपना लाइफ पार्टनर स्वीकार किया। लड़की के साइन करते ही दूल्हा का चेहरा खुशी से खिल उठा। वहीं मौक पर मौजूद सभी लोगों ने हूटिंग की। कुल मिलाकर इस पूरे नजारे ने नेटिजंस का दिल जीत लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
वीडियो ने नेटिजंस का दिल लिया दिल
इस वीडियो को @iamritikabhandari नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है जिसके कैप्शन में लिखा है, 'जब आपकी वो सारी मेनिफेस्टेशन सच हो जाए उसके बारे में। यूनिवर्स ने हमें ब्लेस किया। वीडियो को खबर लिखे जाने तक लाखों बार देखा और हजारों बार लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'वाह सुंदर जोड़ी, और मेनिफेस्टेशन सचमुच काम करता है, हमें बस प्रक्रिया पर भरोसा करने की आवश्यकता है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'मेरी फीड से दूर रहो, वरना मेरी नजर लग जाएगी।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाग्यशाली शख्स।' इस वीडियो पर लोग जमकर प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही कपल को दिल खोलकर दुआएं दे रहे हैं।