दाढ़ी वाले दूल्हे को देखकर भड़क गई दुल्हन, लौट गई बारात; रख दी अजीब शर्त- 'जब लड़का क्लीन शेव...', फिर क्या हुआ

Sitapur: एक दुल्हन ने दूल्हे की शक्ल देखने के बाद बारात वापस लौटा दी। उसने डिमांड रखी कि जब लड़का क्लीन शेव होगा, तभी वो उससे शादी करेगी।

Follow : Google News Icon  
Bride wants to marry clean shaven man
Bride wants to marry clean shaven man | Image: Meta AI

Sitapur: सीतापुर जिले के पिसावां में एक दुल्हन ने बड़े ही अजीबोगरीब कारण के चलते शादी करने से मना कर दिया। वो दूल्हे की दाढ़ी देखकर नाराज हो गई थी और शर्त रख दी कि ‘शादी करूंगी तो क्लीव शेव वाले लड़के से ही करूंगी, वरना नहीं करूंगी’। उसकी इस शर्त के बाद बारात वापस हरदोई लौट गई थी।

ये हैरान करने वाली घटना बदनापुर गांव की बताई जा रही है जहां शनिवार को एक बारात वापस लौट गई। दूल्हे की दाढ़ी और तय संख्या से ज्यादा बाराती होने के कारण शादी टल गई। हालांकि, फिर जैसे तैसे मामले को सुलझाया गया और सोमवार को शादी होने के बाद आखिरकार लड़के वाले दुल्हन को विदा करके अपने साथ ले गए हैं।

दाढ़ी देखकर दूल्हे और बारात को वापस लौटाया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिसावां थाना क्षेत्र के ननक्के ने अपनी बेटी की शादी हरदोई के मिहीपुर गांव के निवासी रामगुलाम के बेटे विमल से तय की थी। लड़का दिल्ली में एक स्पोर्ट कंपनी में सिलाई का काम करता है। जब शनिवार शाम को बारात बदनापुर गांव पहुंची तो दूल्हे की शक्ल देखकर दुल्हन ने कथित तौर पर शादी करने से इनकार कर दिया। 

खबरों की माने तो, दुल्हन को दूल्हे की बड़ी हुई दाढ़ी देखकर गुस्सा आ गया था जिस वजह से वो शादी नहीं करना चाहती थी। इसके अलावा, ये भी कहा जा रहा है कि बारात में 50 मेहमान लाने की बात कही गई थी जबकि 150 लोग पहुंचे थे। दूसरी बात ये भी निकलकर सामने आई कि लड़के के नाम दस बीघा जमीन होने का दावा किया गया था जो झूठा निकला।

Advertisement

क्या उसी लड़की से शादी कर पाया दूल्हा?

मीडिया रिपोर्ट्स में जानकारी दी गई है कि लड़के वालों ने दुल्हन को काफी समझाने की कोशिश की कि लड़का सुबह दाढ़ी कटवा लेगा लेकिन वो अपनी जिद पर अड़ी रही। उसकी जिद थी कि वो क्लीन शेवन लड़के की ही दुल्हनिया बनेगी।

ये मामला पुलिस थाने तक भी पहुंच गया। उन्होंने भी दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता कराने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। गांववालों ने भी खूब हाथ पांव मारे कि शादी हो जाए लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। फिर आखिरकार सोमवार की सुबह शादी की सारी रस्में संपन्न हुईं।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः 'तलाक दे देती, भाग जाती...'; राजा रघुवंशी मर्डर केस को लेकर कंगना रनौत ने जताई हैरानी, 'बेवफा' सोनम को बताया ‘बेवकूफ’

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड