VIRAL: शादी से 2 घंटे पहले दुल्हन गई अपने एक्स बॉयफ्रेंड से मिलने, VIDEO को मिले 67 मिलियन व्यूज; लेकिन बनाने वाले ने अब किया नया खुलासा
Viral: हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचाया, जिसमें दुल्हन शादी से महज दो घंटे पहले अपने एक्स बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंच गई। इस वीडियो की सच्चाई क्या है चलिए बताते हैं।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Viral Video: 'आखिरी बार मिलना है उससे...' सोशल मीडिया पर इन दिनों एक 'दुल्हन' का वीडियो तहलका मचा रहा है, जिसमें वो शादी से महज दो घंटे पहले अपने एक्स बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंची थी।
वीडियो में देखा गया कि शादी के मंडप में सात फेरों से महज दो घंटे पहले लड़की को अपने एक्स प्रेमी की याद आ गई। उसने न घरवालों की परवाह की और न ही रिश्तेदारों की। शादी के जोड़े में सभी से छिपकर एक्स बॉयफ्रेंड से मिलने पहुंच गई।
फेरों से पहले ex-BF से मिल रो पड़ी दुल्हन
लड़की का दोस्त ड्राइव कर उसे उसके ex-BF से मिलवाने पहुंचा। एक्स बॉयफ्रेंड को अपने सामने देखते ही वो दौड़ी और उसे गले से लगा लिया। फिर टूटे दिल के साथ वो वापस कार में आकर बैठ गई। उसके दोस्त ने उससे कहा कि आखिरी बार देख तो ले उसे, जवाब में लड़की कहती है कि मत कर यार... वरना मैं शादी नहीं कर पाऊंगी। वहीं दुल्हन के दोस्त ने बताया था कि वो फैमिली के प्रेशर में अपने एक्स बॉयफ्रेंड से शादी नहीं कर पाई।
वीडियो को महज 4 दिन में मिले 67M व्यूज
ये वीडियो चलते-फिरते इंस्टाग्राम हैंडल पर महज 4 दिन पहले शेयर किया गया था। वीडियो को खबर लिखे जाने तक 67.5M से अधिक बार देखा जा चुका है। ये वीडियो भले ही देखने में सच लग रहा हो, लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही है।
Advertisement
क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?
चलते-फिरते इंस्टा अकाउंट पर ही एक और वीडियो शेयर किया गया है जिसमें कंटेंट क्रिएटर ने बताया कि ये सिर्फ इंस्टाग्राम के लिए बनाया गया है। ये वीडियो स्क्रिप्टेड है और इसे सच्चाई से प्रेरित होकर बनाया गया है।
वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'यह कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। यह सिर्फ जागरूकता फैलाने और लोगों के दिलों को छूने के लिए है।' वहीं कमेंट सेक्शन में तरह-तरह के प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। कुछ यूजर्स ने कहा कि उन्हें पहले ही पता था कि ये स्क्रिप्टेड है। वहीं कुछ मजे लेने से नहीं चूके।