VIDEO: जब बिना लहंगे फेरे के लिए जिद पर अड़ी दुल्हन, लोगों का चकरा गया माथा; यूजर्स बोले- जींस में ब्याह नहीं देखा...

VIDEO: इन दिनों दुल्हन का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो एक ऐसी जिद पर अड़ गई जिसने हर किसी को हक्का-बक्का कर दिया। आखिर क्या है पूरा माजरा, चलिए बताते हैं।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: शादी-ब्याह किसी भी लड़के या लड़की के लिए बेहद खास दिन होता है। ऐसे में वो अपनी जिंदगी के इस खास पल को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। वहीं परिवार वाले भी उनकी ख्वाहिश पूरा करने से नहीं हिचकिचाते। इस बीच, सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दुल्हन का वीडियो सामने आया है जिसमें वो शादी के मंडप में बैठने से पहले एक ऐसी जिद पर अड़ गई की हर कोई भौचक्का रह गया।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन शादी के जोड़े में तैयार है। नाक में नथ, सिर पर माथा पट्टी, हाथ में चूड़ा, कलीरे और गले में हैवी नेकलेस पहना है। यही नहीं उसने ब्राइडल मेकअप भी करा लिया है। सिर पर लाल दुपट्टा भी ओढ़ लिया है। लेकिन उसके पूरे लुक में एक चीज मिसिंग है और वो है लहंगा।

जब अनोखी जिद पर अड़ी दुल्हन

दुल्हन के लाल जोड़े में लहंगा चार चांद लगा देता है। बिना लहंगे के दुल्हन का लुक ही अधूरा है। लेकिन यहां दुल्हन लहंगा नहीं पहनने की जिद पर अड़ गई। उसका कहना है कि उसे रिप्ड जींस में ही शादी करनी है। वो कहती है, 'मुझे लहंगा नहीं पहनना। मुझे ऐसे ही जाना है।'

दुल्हन की बात सुन लोगों का चकराया माथा

उसकी ये बात मौके पर मौजूद तमाम लोग सुन रहे होते हैं। उन्हें देख ऐसा लग रहा है जैसे वो दुल्हन के घर परिवार के ही लोग हो। हालांकि दुल्हन की ये बात सुन सभी दंग रह जाते हैं। तभी एक लड़का दुल्हन का हाथ पकड़कर उसे लहंगा पहनने को कमरे में भेजता है। पूरा माहौल हंसी-ठहाकों से गूंज उठता है।

Advertisement

इस वीडियो को @brides_special नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है जिसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। 

वीडियो देख लोगों ने यूं किया रिएक्ट

वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'बाप रे बाप! आज तक मैंने किसी भी भारतीय दुल्हन को जींस में ब्याह रचाते हुए नहीं देखा।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये कलयुग है।' वहीं तमाम यूजर्स ने हंसने वाली इमोजी के साथ रिएक्ट किया। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: VIRAL: बंदे को सैल्यूट...कस्टमर को ऑर्डर पहुंचाने गया दिव्यांग डिलीवरी बॉय, फिर मुश्किल में देख शख्स ने की मदद; VIDEO देख पसीज जाएगा दिल
 

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड