VIRAL: बंदे को सैल्यूट...कस्टमर को ऑर्डर पहुंचाने गया दिव्यांग डिलीवरी बॉय, फिर मुश्किल में देख शख्स ने की मदद; VIDEO देख पसीज जाएगा दिल

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिव्यांग डिलीवरी बॉय का वीडियो वायरल हुआ है जिसे देख लोगों का दिल पसीज रहा है। वीडियो में एक दिव्यांग डिलीवरी बॉय बड़ी ही दिक्कतों के बाद कस्टमर को ऑर्डर पहुंचाता है।

Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Delivery Boy Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मेहनतकश मूक डिलीवरी बॉय का वीडियो वायरल हुआ है। वह बोल न पाने के बावजूद शहर की भागदौड़ में बड़ी ही सहजता के साथ अपना काम पूरा करता है। डिलीवरी बॉय ने साबित कर दिया कि उसका हौसला किसी आवाज का मोहताज नहीं है। इस वीडियो ने हर किसी का दिल छू लिया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि डिलीवरी बॉय ग्राहक तक ऑर्डर पहुंचाने जा रहा होता है। इस दौरान वह कस्टमर का सही पता नहीं समझ पाता। कस्टमर की लगातार कॉल आ रही होती है, लेकिन वो बोल नहीं पाने के कारण बात नहीं कर पाता।

डिलीवरी बॉय को मुश्किल में देख युवक ने की मदद

इस दौरान डिलीवरी बॉय की वीडियो को एक शख्स रिकॉर्ड कर लेता है। वो बताता है कि डिलीवरी बॉय बोल नहीं सकता, जिसकी वजह से उसे सामान पहुंचाने में दिक्कत आ रही है। फिर वो शख्स उसकी मदद करता है और ग्राहक से उसका सही पता पूछता है। हालांकि, कस्टमर का पता ढूंढने के लिए डिलीवरी बॉय को ज्यादा कड़ी मशक्कत नहीं करनी पड़ती, क्योंकि ग्राहक काफी नजदीक ही होता है।

डिलीवरी बॉय के हौसले ने जीता दिल

इसके बाद डिलीवरी बॉय खुशी-खुशी अपना काम निपटाकर वहां से चला जाता है। वीडियो को @sammy_dilse143 नाम के इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'एक बार सोचकर देखना, भगवान ने हमें प्यार करने के लिए क्या कुछ नहीं दिया, फिर भी हम अपनी किस्मत को कोसते हैं।'

Advertisement

वीडियो देख लोगों का पसीजा दिल

वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'निशब्द हूं। मैं कैसे बोलूं इस हालात में इस शख्सियत ने कोई शब्द ना बोला ना सुना।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'दिल से सैल्यूट।' वहीं अन्य यूजर्स ने दिल वाली इमोजी के साथ रिएक्ट किया।

यह भी पढ़ें: VIDEO: विदेशी लड़की ने स्ट्रीट पर गाया 'मोहब्बतें' फिल्म का गाना, लोगों ने पहले की तारीफ; फिर क्यों लेने लगे मौज

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड