VIDEO: कार या घोड़ी नहीं, आगे-आगे दूल्हा, पीछे-पीछे दुल्हन... बाइक पर कपल ने ली अनोखी एंट्री, ट्रेंड हुआ VIRAL

इस बार दूल्हा-दुल्हन की एंट्री का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कपल ने कार या घोड़ी नहीं, बल्कि यूनिक तरीके से एंट्री ली।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: x

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दूल्हा-दुल्हन का वीडियो छाया हुआ है, जहां दोनों पुरानी परंपरा को त्याग कर शादी में एंट्री को नए ट्विस्ट दे रहे हैं। यहां उन्होंने कार या पारंपरिक घोड़ी नहीं, बल्कि बाइक पर शानदार एंट्री ली।

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर लोग एंट्री के अलग-अलग तरीके चुन रहे हैं, जिससे कि वो अपनी शादी को यादगार बना सके। इसी कड़ी में कहीं जेसीबी तो कहीं बुलडोजर पर एंट्री होती नजर आती है। यहां शादी सिर्फ रस्म नहीं, बल्कि स्टाइल स्टेटमेंट बन गई है।

दूल्हा-दुल्हन की एंट्री ने खींचा ध्यान

अब सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन की एंट्री आकर्षण का केंद्र बन गई है। वायरल हो रहे वीडियो में बाइक की कतार दिखाई दी, जिस पर दूल्हा-दुल्हन और फिर उनके दोस्त या रिश्तेदार वेडिंग वेन्यू पर एंट्री लेते नजर आए।

वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले दूल्हा बाइक पर आता है। उसने सूट पहना है। उसकी बाइक पर ग्रूम भी लिखा हुआ है। इसके बाद दूसरी बाइक पर दुल्हन एंट्री मारती है। वो भी व्हाइट सूट में नजर आती है। उसके सिर पर क्राउन और ब्राइडल वेल होती है। ये वीडियो मेघालय की एक शादी का बताया जा रहा है।

Advertisement

बाइक पर दूल्हे के बाद दुल्हन ने ली एंट्री

वीडियो को @Nagaland_India नामक एक्स हैंडल पर शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है, 'मेघालय की एक शादी का वीडियो इन दिनों ऑनलाइन खूब सुर्खियां बटोर रहा है।सबसे पहले दूल्हा एक टू-व्हीलर पर सवार होकर पहुंचा, जिसने एक शानदार सूट पहना हुआ था। उसके कुछ ही देर बाद, दुल्हन भी एक दूसरी बाइक पर सवार होकर आई, जिसने एक स्टाइलिश पैंटसूट के साथ घूंघट ओढ़ा हुआ था।'

यूजर्स बोले- यूनिकनेस ही पूर्वोत्तर की सुंदरता

इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 133.9K व्यूज मिल चुके हैं। वहीं लाइक्स की भी बौछार है। कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'सचमुच, बेमिसाल। क्रिएटीविटी और प्यारे लोगों के नाम चियर्स।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यूनिकनेस ही पूर्वोत्तर की सुंदरता है।' एक अन्य ने लिखा, 'बहुत सुंदर वीडियो है। पसंद आया।'

Advertisement

यह भी पढ़ें: नखरे, चेहरे के एक्सप्रेशन और स्टेप्स... संगीत सेरेमनी में कपल ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस, सभी की टिकी निगाहें- VIDEO VIRAL

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड