'सजना' गाने पर दुल्हन ने घूंघट में ली एंट्री, फिर किया ऐसा धांसू डांस, दूल्हा भी हो गया दीवाना; VIDEO VIRAL
इन दिनों एक दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस वीडियो में दुल्हन ने घूंघट में एंट्री ली, फिर ऐसा धांसू डांस किया कि दूल्हा भी दीवाना हो गया।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Bride Viral Video: शादी-ब्याह के खास मौके पर मंडप, कैमरे की चमक, और जीवन भर साथ निभाने की कसमें... हर पल रिकॉर्ड किया जाता है। यही नहीं, लोग उसे सोशल मीडिया पर भी शेयर करते हैं जो देखते ही देखते वायरल हो जाता है। इस बार चर्चा दुल्हन के धमाकेदार डांस की हो रही है।
इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है जिसमें दुल्हन ने मेहमानों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इसके अलावा दूल्हे समेत हर किसी की निगाहें तब तक दुल्हन पर टिकी रही जब तक कि उसकी परफॉर्मेंस खत्म नहीं हो गई।
घूंघट में स्टेज पर पहुंची दुल्हन
जी हां, वायरल हो रहे वीडियो में दिल छू लेने वाला नजारा देखने को मिला। इसमें घूंघट में स्टेज पर पहुंची दुल्हन ने अपने डांस से आग लगा दिया। डांस इतना आकर्षक की हर कोई तारीफ करने पर मजबूर हो गया।
‘सजना’ गाने पर किया धांसू डांस
वायरल हो रहे वीडियो में डांस के साथ स्टेज पर दुल्हन की एंट्री होती है। वहीं दूल्हा स्टेज की दूसरी छोर पर सामने खड़ा रहता है। दुल्हन 'सजना' गाने पर डांस किया। गोल्डन कलर के लहंगा और सिर पर दुपट्टा ओढ़े दुल्हन ने पूरी महफिल ही लूट ली। वहीं दुल्हन का डांस देख दूल्हा भी खुद को रोक नहीं पाया।
Advertisement
दुल्हन को देख दूल्हा ने किया कुछ ऐसा
वीडियो में दिखा कि दूल्हा अपनी जगह पर ही खड़े-खड़े पैर थिरकाने लगा। डांस के दौरान दुल्हन के चेहरे पर मुस्कान बरकरार रही। दुल्हन के एक्सप्रेशन और हर स्टेप इतने परफेक्ट रहे कि मेहमानों की नजर उसी पर बनी रही। दुल्हन को देख ऐसा लग रहा था जैसे उसने इस दिन के लिए कितनी प्रैक्टिस की है। यही नहीं, वो काफी एक्साइटेड और खुश भी दिखी। पूरी दुनिया के सामने अपने 'प्यार' के लिए डांस करने की खुशी और गर्व दोनों ही दुल्हन की आंखों में देखने को मिला। आप भी देखिए ये वीडियो…
वीडियो को खूब किया जा रहा पसंद
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है जो दो साल पुराना है। हालांकि इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रही दुल्हन की नेटिजंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।