'मेरे ख्वाबों में जो आए...', गाने पर दुल्हन ने संगीत नाइट में जमाया रंग, दिए ऐसे एक्सप्रेशन की नेटिजंस भी हुए मुरीद; VIDEO VIRAL
दुल्हन ने संगीत में ऐसी स्पेशल डांस परफॉर्मेंस दी कि देखते ही देखते वायरल हो गई। अब दुल्हन के डांस के नेटिजंस भी मुरीद हो गए हैं।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Dance Viral Video: हल्दी, संगीत, मेहंदी से लेकर शादी तक, जब तक इन समारोह में डांस का तड़का न लगे तब तक सब अधूरा सा लगता है। इन में कभी रिश्तेदार तो कभी पड़ोसी धमाल मचाते नजर आते हैं। वहीं अगर बात खुद दूल्हा-दुल्हन की हो तो बात ही कुछ और होती है। आखिरकार इनमें रंग तो लाइमलाइट में बने रहने वाले दूल्हा-दुल्हन बिखेरते हैं। हाल ही में एक ऐसा वीडियो इंटरनेट पर सर्कुलेट हो रहा है जिसमें दुल्हन ने ऐसी परफॉर्मेंस दी कि हर कोई देखता ही रह गया।
वायरल हो रहे वीडियो में देखा गया कि दुल्हन ने संगीत में स्पेशल डांस परफॉर्मेंस दी। जैसे ही वो अपने अनोखे अंदाज में स्टेज पर आई तो उसे देख दूल्हे और मेहमानों की आंखें खुली की खुली रह गई। इतना ही नहीं, जब दुल्हन ने डांस करना शुरू किया तो हर कोई सरप्राइज रह गया।
'मेरे ख्वाबों में जो आए' पर किया धांसू डांस
दरअसल, दुल्हन ने काजोल के गाने 'मेरे ख्वाबों में जो आए' पर दिल जीत लेने वाली परफॉर्मेंस दी। दुल्हन की परफॉर्मेंस देख हर कोई खुश हो गया। वीडियो में दुल्हन के हर स्टेप, एक्सप्रेशन और अदा हर किसी को उस पर अपनी नजरें टिकाने पर मजबूर कर रही है। ये पल ऐसा रहा कि दूल्हा बस प्यार से निहारता ही रह गया।
'तेरी ओर' गाने पर डांस कर बिखेरा जलवा
इसी संगीत से दुल्हन का एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें वो अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की फिल्म 'सिंह इज किंग' के गाने 'तेरी ओर' पर थिरकती दिखी। खास दिन पर दुल्हन की खूबसूरती और उस पर से उसके दिल छू लेने वाले डांस ने समां बांध दिया।
Advertisement
वीडियो ने मचाया तहलका
इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है जिसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। कमेंट में कोई यूजर्स फुल वीडियो की डिमांड करने लगा तो कोई दुल्हन की तारीफों के पुल बांधने लगा।
यह भी पढ़ें: 'सजना' गाने पर दुल्हन ने घूंघट में ली एंट्री, फिर किया ऐसा धांसू डांस, दूल्हा भी हो गया दीवाना; VIDEO VIRAL