शादी में दूल्हा-दुल्हन की हो रही थी ग्रैंड एंट्री, तभी देखते ही देखते हुआ कुछ ऐसा; भागने लगे मेहमान- VIDEO VIRAL
इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री में कुछ ऐसा हुआ कि मेहमान भागे-भागे फिरने लगे।
- वायरल न्यूज़
- 2 min read

Groom-Bride Viral Video: शादी का दिन हर किसी की लाइफ का एक अहम और यादगार लम्हा होता है। इस दिन को खास बनाने के लिए लोग तमाम तरह की प्लानिंग करते हैं। इतना ही नहीं, लोग इसे मेमोरेबल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हा-दुल्हन की ग्रैंड एंट्री में कुछ ऐसा हुआ कि मेहमान भागे-भागे फिरने लगे।
दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ग्रैंड शादी समारोह में मेहमान दूल्हा-दुल्हन की एंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कपल एक कपड़े से बने बड़े कमल के फूल के अंदर है जिसे खास तौर पर एंट्री के लिए तैयार किया गया था। लेकिन जैसे ही मंच पर उनकी एंट्री होती है, तभी कमल में अचानक आग लग जाती है।
दूल्हा-दुल्हन को सुरक्षित निकाला बाहर
इसके बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच जाती है। दूल्हा-दुल्हन की एंट्री काफी डरावनी हुई जिसने हर किसी को सहमा दिया। घटना की गंभीरता को भांपते हुए आयोजकों ने तुरंत आग पर काबू पाया और दूल्हा-दुल्हन को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, गनीमत रही कि किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई। लेकिन ये एंट्री कुछ ही पलों में एक खतरनाक हादसे में तब्दील हो गई।
इस हादसे ने मौके पर मौजूद लोगों को डरा-सहमा दिया। अगर ये हादसा नहीं टलता तो दूल्हा-दुल्हन समेत कई लोगों की जान जोखिम में आ जाती थी। अब लोग ग्रैंड एंट्री को लेकर तरह-तरह की रिएक्शन दे रहे हैं।
Advertisement
कमेंट सेक्शन में क्या बोले लोग?
अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा और लाइक किया जा चुका है। कई लोग दूल्हा-दुल्हन की इस एंट्री को देखकर हैरान हैं तो कई तीखी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ये फालतू के चोचले करते क्यों हो।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये कहां का सीन है। लो भई हो गई शादी।' तीसरे यूजर ने लिखा, ‘और कर लो नौटंकी।’ खैर, इसे लेकर आपकी क्या राय है बताना मत भूलिएगा