शातिर 'लुटेरी दुल्हन' ने 7 महीने में की 25 शादियां, हर बार पति को चूना लगाकर हुई फरार, गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बिछाया अनोखा जाल

पुलिस ने 25 लड़कों को अपना शिकार बना चुकी एक 'लुटेरी दुल्हन' की धर पकड़ के लिए ऐसा अनोखा जाल बिछाया जो चर्चा का विषय बन गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Women Duped 25 Man
Women Duped 25 Man | Image: @SPsawaimadhopur/X

Women Duped 25 Man: राजस्थान के सवाई माधोपुर से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है जहां एक महिला ने 25 लड़कों से ब्याह किया। शादी के कुछ दिनों बाद वो हर बार अपने पति को चूना लगाती और लाखों के कैश, सोना-चांदी के जेवरात चुराकर रफूचक्कर हो जाती थी। इसके बाद पुलिस ने उसे धर दबोचने के लिए ऐसा जाल बिछाया कि वो उसमें फंसती चली गई। आगे क्या हुआ चलिए बताते है...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 महीने के भीतर 25 लड़कों से शादी करने वाली 'लुटेरी दुल्हन' का नाम अनुराधा पासवान है। वो पहले लड़कों को अपने जाल में फंसाती थी और फिर ससुराल वालों का भरोसा जीत लेती थी। शादी के बाद अपने पतियों को धोखा देकर और नकदी-गहने लूटकर फरार हो जाती थी। मामला थाने तक पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आई और फिर 'लुटेरी दुल्हन' को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से गिरफ्तार कर लिया।

अनुराधा की फोटो दिखाई गई और फिर...

सवाई माधवपुर जिले के मानाटाउन थाना के एएसआई मीठा लाल यादव ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि 3 मई को विष्णु शर्मा नाम के शख्स ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि एक दलाल और महिला ने शादी के नाम पर उससे दो लाख रुपये की ठगी कर ली। उसने बताया कि MP के खंडवा की रहनेवाली सुनीता और खेडला के रहनेवाले पप्पू मीना ने उससे वादा किया था कि वो उसकी शादी मनपसंद लड़की से करवाएंगे। इसके बाद उसे पहले अनुराधा की फोटो दिखाई गई और फिर शादी करा दी गई। पीड़ित युवक के अनुसार, शादी तो हो गई, लेकिन कुछ दिन बाद ही अनुराधा नकदी, जेवर और मोबाइल लेकर नौ दो ग्यारह हो गई। थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने उसे धर दबोचने का अनोखा जाल बिछाया।

धरने के लिए नकली दूल्हा बनी पुलिस 

बताया जा रहा है कि 'लुटेरी दुल्हन' की धर पकड़ के लिए एक पुलिसवाले को दूल्हा बनाया गया और उसके लिए रिश्ते की तलाश की गई। दूल्हा बने पुलिसावाले को उसी दलाल ने लड़कियों की कई तस्वीरें दिखाईं जिसमें से एक फोटो अनुराधा की भी थी। फिर क्या था अनुराधा के बारे में जानकारी हाथ लगते ही पुलिस ने उसे भोपाल से गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

भोले-भाले लड़कों से साधते थे संपर्क

पूछताछ में 'लुटेरी दुल्हन' के बारे में मिली जानकारी से पुलिस के भी होश उड़ गए। पूछताछ में पता चला कि अनुराधा पिछले 7 महीने में 25 लड़कों को शिकार बना चुकी है। इससे ये मालूम हुआ कि अनुराधा औसतन हर 8वें दिन एक नए दूल्हे की तलाश में लग जाती थी। पुलिस के अनुसार, भोपाल में फर्जी शादी कराने वाले गिरोह के सदस्य रघुवीर, गोलू, सुनीता, मजबूत सिंह यादव और रोशनी से संपर्क किया करते थे। ये लोग कथिततौर पर एजेंट बनकर भोले-भाले लड़कों और उनके परिवार से संपर्क साधा करते थे। लड़कियों की तस्वीरें दिखाकर 2 से 5 लाख रुपये तक में शादी कराने का सौदा तय किया करते थे। पैसे लेने के बाद शादी करवा दी जाती थी और कुछ दिन बाद महिला अपने साथ लूट को अंजाम देते हुए फरार हो जाती थी।

पुलिस ने आरोपी महिला को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, अनुराधा ने विष्णु शर्मा के घर से फरार होने के बाद भोपाल के एक शख्स गब्बर को अपना निशाना बनाया और उससे शादी कर ली थी। उससे भी महिला ने 2 लाख रुपये ऐठे थे। ये भी बताया गया कि गिरफ्तारी के समय अनुराधा गब्बर के साथ ही थी। फिलहाल पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और उससे गिरोह के अन्य सदस्य के बारे में पूछताछ की जा रही है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: बहन के रिश्ते का किया विरोध, तो प्रेमी ने दोस्तों कर पीट-पीटकर मार डाला

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड