अपडेटेड 30 June 2025 at 16:47 IST

अंगूठी की रस्म या कुश्ती का अखाड़ा? दूल्हा-दुल्हन आपस में भिड़े, अंत में लड़की ने किया ऐसा काम; उड़ गए लड़के के होश- VIDEO VIRAL

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दूध में अंगूठी खोजने की रस्म हो रही है। इसमें दूल्हा दुल्हन कुछ ज्यादा ही जद्दोजहद करते दिख रहे हैं। खुशियों के माहौल के बीच चल रही इस रस्म में अचानक तब ट्विस्ट आता है जब अंगूठी के लिए दूल्हा-दुल्हन आपस में ही बुरी तरह भिड़ जाते हैं।

Follow : Google News Icon  
Viral Video
Viral Video | Image: Instagarm

Viral Video: हिंदू धर्म में शादी-ब्याह से पहले और बाद में पूरी रीति-रिवाजों के साथ कई तरह की रस्में निभाई जाती हैं। इन रीति-रिवाजों का मौजूदा समय में भी खूब प्रचलन है। वहीं शादी के बाद होने वाली हर रस्म दूल्हा और दुल्हन के लिए बेहद खास और यादगार होती है। इस कड़ी में एक नए नवेले जोड़े ने अंगूठी ढूंढने की ऐसी रस्म अदा की कि हर कोई भौचक्का रह गया। इस जोड़े ने रस्म को कुश्ती का खेल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

जाहिर है कि हिंदू धर्म में शादी का मतलब सिर्फ नए रिश्ते की शुरुआत ही नहीं होती। बल्कि शादी से कई नियम जुड़े होते हैं जो इस रिश्ते को पवित्र और खास बनाते हैं। शादी के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों और पवित्र मंत्रों के साथ वर-वधू जन्मों जन्मांतर के लिए बंधन में बंध जाते हैं। ऐसे में शादी के बाद होने वाली रस्मों में से एक अंगूठी खोजने की रस्म होती है। ये रस्म खूब ही एन्जॉयमेंट के साथ की जाती है। लेकिन इंटरनेट पर सर्कुलेट हो रही इस वीडियो में जो नजारा दिखा वो आपके हंसने से ज्यादा माथा पकड़ने पर मजबूर कर देगा।

अंगूठी ढूंढने के लिए आपस में भिड़े

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दूध में अंगूठी खोजने की रस्म हो रही है। इसमें दूल्हा दुल्हन कुछ ज्यादा ही जद्दोजहद करते दिख रहे हैं। खुशियों के माहौल के बीच चल रही इस रस्म में अचानक तब ट्विस्ट आता है जब अंगूठी के लिए दूल्हा-दुल्हन आपस में ही बुरी तरह भिड़ जाते हैं। वीडियो देख ऐसा लग रहा है जैसे अखाड़े में कुश्ती सी चल रही हो। वीडियो के मुताबिक, दूध भरे परात में अंगूठी ढूंढने की मजेदार प्रतियोगिता को दूल्हा-दुल्हन गंभीरता से लेते नजर आ रहे हैं। मानों जैसे न्यूली वेड कपल ने इस रस्म को अपनी प्रतिष्ठा पर ले लिया हो।

दूल्हा या दुल्हन, किसने मारी बाजी? 

वीडियो में आगे देखा गया कि छीना-छपटी के बीच आखिर में दुल्हन ने बाजी मारी। वो दूल्हे के हाथ से अंगूठी छीनने में कामयाब रही। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे।

Advertisement

कमेंट सेक्शन में आई रिएक्शंस की बाढ़

इस मजेदार वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। कमेंट सेक्शन में रिएक्शंस की बाढ़ है। एक यूजर ने लिखा, 'पूरा घर खौफ में है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'भिड़ने न लग जाए कहीं कपल।' एक और यूजर ने लिखा, 'राजस्थान में बेस्ट गेम।' एक और यूजर ने लिखा, 'जिंदगी के साथ पहला मुकाबला।' एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, 'सबसे पहले आपको घबराना नहीं है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'पूरा ससुराल समाज डरा हुआ है।' वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। 

अंगूठी खोजने की रस्म क्यों निभाई जाती है?

बता दें कि शादी के बाद हल्दी वाले पानी या दूध में अंगूठी ढूंढने की रस्म होती है जो दूल्हा-दुल्हन निभाते हैं। ऐसा माना जाता है कि जो इस रस्म में अंगूठी को पहले ढूंढकर निकालता है, मैरिड लाइफ में उसी का दबदबा रहता है। ऐसे में इस रस्म को लेकर मौके पर मौजूद हर कोई इंसान बेहद एक्साइटेड रहता है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: ब्राइड टू बी ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस, नॉन स्टॉप ताकता रह गया मंगेतर

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 30 June 2025 at 16:47 IST