Delhi Metro में लड़के ने भिड़ाई ऐसी तरकीब, बिना लड़ाई-झगड़े के पा ली सीट; VIDEO देख कंट्रोल नहीं होगी हंसी
दिल्ली मेट्रो से एक लड़के का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उसने बिना लड़ाई-झगड़े के सीट पाने की ऐसी तरकीब निकाली जो कामयाब भी हो गई। वीडियो देख हंसी नहीं रुकेगी।
- वायरल न्यूज़
- 3 min read

Delhi Metro Viral Video: देश की राजधानी में चलने वाली दिल्ली मेट्रो कई वजहों के चलते मशहूर है। ये सफर तय करने के अलावा अब रीलबाजों और प्रैंकस्टर्स का अड्डा बन चुका है। अब इंटरनेट पर एक ऐसा वीडियो सर्कुलेट हो रहा है जिसमें एक लड़का बिना क्लेश करे बड़ी ही आसानी से सीट पा लेता है।
गौरतलब है कि दिल्ली मेट्रो से आए दिन लड़ाई-झगड़े, अश्लील डांस, गाना-बजाना और सीट के लिए झगड़ने के क्लिप वायरल होते रहते हैं। इसके चलते दिल्ली मेट्रो को खूब आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ता है। अब हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़का गोद में ‘बच्चा’ थामे लड़की से सीट मांगने लगा। इसके बाद जो हुआ उसे देख लोग हक्के बक्के रह गए। क्या है पूरा माजरा चलिए बताते हैं...
बिन क्लेश सीट पाने का अनोखा तरीका वायरल!
वायरल हो रहे वीडियो में एक लड़का मेट्रो में सफर करने के लिए गोद में 'बच्चा' पकड़े लड़की के पास पहुंचा और सीट देने की अपील की। जैसे ही लड़की उठी इसके बाद के नजारे ने हर किसी को हंसने पर मजबूर कर दिया। इतना ही नहीं, गोद में 'बच्चा' देख लड़के को अपनी सीट देने वाली लड़की भी भौचक्का रह गई।
लड़के ने भिड़ाई ये तरकीब
हुआ यूं कि लोगों से खचाखच भरी मेट्रो में बैठने के लिए सीट नहीं है। ऐसे में सीट पाने के लिए लड़के ने तरकीब निकाली। उसने एक छोटे कंबल को बच्चे की तरह शेप देकर उसे गोद में ले लिया। लड़के की गोद देख ऐसा लग ही नहीं रहा कि वो बच्चा नहीं बल्कि कंबल है। इसके अलावा गोद में बच्चा होने का यकीन दिलाने के लिए लड़के ने हाथ में बेबी पैसिफायर (बच्चों का निप्पल टाइप चीज) भी रखा। ऐसे में किसी का ध्यान गया ही नहीं कि लड़के की गोद में बच्चा नहीं है। वो सीट लेने के लिए सिर्फ प्रैंक कर रहा था। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। वीडियो को देखने वाले अपनी हंसी पर काबू नहीं रख पा रहे हैं।
Advertisement
वीडियो देख क्या बोले लोग?
वीडियो को देसी क्रैप नाम के एक एक्स यूजर ने शेयर किया है जिसे खबर लिखे जाने तक 903.5 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। इसके कैप्शन में लिखा है- मेट्रो Beginners के लिए नहीं है। इसके अलावा कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'अब यही देखना बाकी था।' दूसरे यूजर ने लिखा,'ये प्रैंक कॉपी किया हुआ है।' एक और यूजर ने लिखा, 'ये लोग हमेशा दूसरों से सब कुछ कॉपी करते हैं और ऐसे पोस्ट करते हैं जैसे उन्होंने इसे बनाया हो। जोकर।' एक और ने चिंता जाहिर करते हुए लिखा,'दिल्ली मेट्रो के सामने निश्चित रूप से चुनौतियां हैं।' वहीं कमेंट सेक्शन में हंसने वाली इमोजी की बाढ़ आ गई।
यह भी पढ़ें: गाय-भैंस, ट्रैक्टर और 16 लोग... जब छोटी सी नाव पर सवार हो गया पूरा कुनबा! बिहार का देसी जुगाड़ हुआ वायरल