इंगेजमेंट सेरेमनी पर लड़के ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस, लड़की का हाथ पकड़ बीच स्टेज किया कुछ ऐसा, लोग बोले- ये कॉन्फिडेंस कभी...

वायरल हो रहे वीडियो में देखने मिल रहा है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। इस दौरान दूल्हा दुल्हन का हाथ पकड़कर कुछ ऐसा करता है कि वीडियो वायरल हो गया।

Viral Video
Viral Video | Image: Instagram

Viral Video: सोशल मीडिया पर शादी-ब्याह का वीडियो धड़ल्ले से वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ इमोशनल पल तो कुछ मजेदार और हैरान कर देने वाले किस्से आग की तरह फैल जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा शादी का वीडियो सामने आया है जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। इस वीडियो में दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े होते हैं, तभी अचानक दूल्हा नाचने लगता है। ये देख दुल्हन सरप्राइज्ड रह जाती है।

जाहिर है कि शादी और सगाई एक ऐसा मौका होता है, जहां कपल्स उसे खास बनाने के लिए तरह-तरह की तैयारियां करते हैं। कई बार तो दूल्हा और दुल्हन कुछ ऐसा कर जाते हैं जिसकी किसी को उम्मीद नहीं होती। अब एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जहां कपल ने शादी में धूम मचाई।

वायरल वीडियो में क्या?

वायरल हो रहे वीडियो में देखने मिल रहा है कि दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। इस दौरान दूल्हा डांस करता है। अपने दूल्हे राजा का ये अंदाज देख दुल्हन इंप्रेस हो गई। उसके चेहरे पर इसकी झलक साफ देखी जा सकती है। पहले आप ये वीडियो देख लीजिए...

मंगेतर का हाथ पकड़कर किया कुछ ऐसा

इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का अपनी मंगेतर के साथ स्टेज पर परफॉर्म कर रहा है। 'शादी के लिए रजामंद कर ली, मैने एक लड़की पसंद कर ली…' गाना बैकग्राउंड में बज रहा है। इसी गाने पर लड़का खूब खुशी से थिरक रहा है। वहीं साइड में खड़ी दुल्हन मुस्कुराती रहती है। जबकि लड़का अपनी होने वाली दुल्हनिया का हाथ पकड़कर उसे घुमाता है। दिलचस्प बात ये रही कि लड़की ने बिना डांस के ही अपनी सादगी भरे अंदाज से मंगेतर का साथ देकर महफिल लूट ली।

Advertisement

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

इस वीडियो को एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है जिसे खबर लिखे जाने तक बड़ी संख्या में देखा जा चुका है। वहीं कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगी हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'बढ़िया।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'जोरदार, जबरदस्त।' एक और यूजर ने लिखा, 'कुछ भी हो। लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए।' एक ने लिखा, 'वाह बहुत सुन्दर प्रस्तुति।' वहीं एक अन्य ने लिखा महादेव मुझे ऐसा कॉन्फिडेंस कभी न दें। कुल मिलाकर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें: 'मौत आ जाए लेकिन...', जब दूल्हा-दुल्हन ने भरी महफिल में किया खतरनाक डांस

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड